वायरल

Viral Video: बीच सड़क पर बिना चालक के अपने आप चलने लगी रिक्शा, नजारा देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर रिक्शा का एक वीड़ियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के बीचों-बीच एक रिक्शा बिना चालक के ही चलने लगती है और फिर आकर खड़ी हो जाती है. इस वीडियो को देखकर जहां लोग हैरान नजर आ रहे हैं तो वहीं इसे लोग भूतिया बता रहे हैं. भूतों पर विश्वास करने वाले लोगों का मानना है कि भूत ही रिक्शा चला रहा होगा.

Viral Video: बीच सड़क पर बिना चालक के अपने आप चलने लगी रिक्शा, नजारा देख उड़े लोगों के होश
सड़क पर अपने आप चलने लगी रिक्शा (Photo Credits: Twitter)

Rickshaw Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कभी-कभी कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. कुछ समय पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी अपने आप चलने लगती है और एक चक्कर लगाकर फिर से पार्किंग में आकर खड़ी हो जाती है. अब सोशल मीडिया पर रिक्शा (Rickshaw) का एक वीड़ियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के बीचों-बीच एक रिक्शा बिना चालक के ही चलने लगती है और फिर आकर खड़ी हो जाती है. इस वीडियो को देखकर जहां लोग हैरान नजर आ रहे हैं तो वहीं इसे लोग भूतिया बता रहे हैं. भूतों पर विश्वास करने वाले लोगों का मानना है कि भूत ही रिक्शा चला रहा होगा.

वीडियो को ट्विटर पर @Lsoccerworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ऑटो वॉयस कमांड और ऑटो पार्किंग के साथ टेस्ला रिक्शा. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान नजर आरहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे लेकर कहा है कि एलन मस्क को यह देखकर गर्व होगा. वहीं कई लोगों का कहना है कि रिक्शे में भूत था. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने आप चलने लगा पार्किंग में खड़ा स्कूटर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भीडभाड़ वाली सड़क पर एक रिक्शा अपने आप चलने लगती है. वैसे शुरु में देखकर तो ऐसा ही लगता है कि कोई इस रिक्शा को चला रहा है, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि रिक्शा खाली है. इस खाली रिक्शा में न तो कोई ड्राइवर है और न ही कोई व्यक्ति, बावजूद इसके यह रिक्शा व्यस्त सड़क को बाधित किए बिना अपने आप चलने लगती है और फिर खुद ही आकर फुटपाथ पर रुक जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).