Viral Video: अपने बच्चे को बचाने के लिए हाथी से भिड़ गया गैंडा, दोनों की खतरनाक फाइट का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गैंडा अपने बच्चे को बचाने के लिए हाथी से भिड़ जाता है और दोनों के बीच खतरनाक जंग शुरु हो जाती है.
Rhino Vs Elephant Viral Video: जंगल का अपना नियम और कानून होता है, यहां उसी जानवर का वर्चस्व चलता है जो सबसे ज्यादा शक्तिशाली होता है. ऐसे में अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए अक्सर खूंखार शिकारी जानवर जंगल के दूसरे जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं. उनके शिकार करने के अंदाज और उनकी ताकत से पूरा जंगल खौफ खाता है, जबकि कुछ जानवर डंटकर शिकारी जानवरों का मुकाबला भी करते हैं, लेकिन जब बात बच्चे पर आ जाए तो उसे बचाने के लिए ये जानवर किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video)हो रहा है, जिसमें एक गैंडा (Rhino) अपने बच्चे को बचाने के लिए हाथी (Elephant) से भिड़ जाता है और दोनों के बीच खतरनाक जंग शुरु हो जाती है.
वीडियो को indianwildlifeofficial नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- माता-पिता अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं, जबकि एक अन्य ने लिखा है- गैंडे की बड़ी सींग से शायद हाथी डर गया होगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: रिहायशी इलाके में सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ता नजर आया गैंडा, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में एक गैंडा और हाथी एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं. गैंडे के साथ उसका बच्चा भी है और उसी को बचाने के लिए गैंडा हाथी से भिड़ जाता है. गैंडा जैसे ही आगे बढ़ता है, हाथी भी उसकी तरफ बढ़ते हुए उसे धक्का देता है, जिसके चलते गैंडा पीछे चला जाता है. हाथी की इस हरकत से गैंडे को गुस्सा आ जाता है और हाथी की तरफ तेजी से आने लगता है, तभी उसके गुस्से को देखकर हाथी शांत होकर पीछे की तरफ हटने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

