वाशिंगटन: रोमिंग रोस्टर रेस्टोरेंट अमेरिकी महिला को खिलाएगा जीवन भर मुफ्त खाना
हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि उसे महज एक ट्वीट करने के कारण जीवन भर के स्वादिष्ट चिकन सैंडबिच मुफ्त खाने को मिले. लेकिन अमेरिका की एक महिला द्वारा कोलंबिया जिले के एक रेस्टोरेंट के खाने की प्रशंसा वाला ट्वीट वायरल हो गया.
वाशिंगटन: हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि उसे महज एक ट्वीट के कारण जिंदगीभर स्वादिष्ट चिकन सैंडबिच मुफ्त खाने को मिले. लेकिन अमेरिका की एक महिला द्वारा कोलंबिया जिले के एक रेस्टोरेंट के खाने की प्रशंसा वाला ट्वीट वायरल हो गया, जिसके बाद उसे यह सौगात मिली. यह ट्वीट 24 वर्षीया संगीतकार ब्री हाल ने किया था, जिसका स्टेज नाम 'ला हारा' है.
उनके इस ट्वीट से रोमिंग रोस्टर नाम के रेस्टोरेंट का कारोबार काफी बढा दिया और उसके फ्राइड चिकन सैंडविच को खाने के लिए लोग लाइन लगाने लगे. महिला ने अपने ट्वीट में लिखा कि, "अगर आप डीएमवी क्षेत्र में रहते हैं तो डीसी में रोमिंग रोस्टर का खाना जरूर चखें." रेस्टोरेंट के मालिकों में से एक माइकल हेबटेमरियम ने हॉल से वादा किया है कि, उनके रेस्टोरेंट में हॉल को अब कभी भुगतान नहीं करना होगा.
हॉल ने 31 अगस्त को एक ट्वीट में लिखा, "माइक ने आज रात मुझे फोन कर दिल से धन्यवाद दिया." उनके कई फॉलोवरों का भी कहना है कि रेस्टोरेंज का खाना बेहद लजीज होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

