Bengaluru Flooding: 'मान्यता टेक पार्क' का नाम 'मान्यता टेक फॉल्स' रख दें', बेंगलुरु में भारी बारिश से हाहाकार, शहर में जलभराव पर नेटिजन्स ने कसा तंज (Watch Video)

बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. यहां भारत के सबसे बड़े ऑफिस हब्स में से एक 'मान्यता टेक पार्क' भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया है.

Photo- X/@Saigeet36566874

Bengaluru Flooding: बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. यहां भारत के सबसे बड़े ऑफिस हब्स में से एक 'मान्यता टेक पार्क' भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. इसके कारण वहां काम करने वाले कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. करीब 300 एकड़ में फैले इस टेक पार्क में काम करने वाली कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस के अंदर ही रहने की सलाह दी है. सोशल मीडिया पर बाढ़ से जूझते इस टेक पार्क के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दिखाते हैं.

एक वायरल वीडियो में गाड़ियां पानी में फंसी नजर आ रही हैं, जबकि एक दीवार से झरने की तरह पानी बहता दिख रहा है. एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वाहन पानी से भरी सड़कों से गुजरने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढें: Bengaluru Road Rage Video: नौकरी से निकाले गए युवक ने BMTC कंडक्टर पर चाकू से किया हमला, वीडियो वायरल

'मान्यता टेक पार्क' का नाम 'मान्यता टेक फॉल्स' रख दें'

नेटिजन्स की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए यूजर बेंगलुरु में बाढ़ प्रबंधन की कमी की आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मान्यता टेक पार्क का नाम बदलकर "मान्यता टेक फॉल्स" रख देना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा कि इस दृश्य के लिए अतिरिक्त भुगतान की आवश्यकता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, '  अन्य झीलों को बंद कर दें और गगनचुम्बी ऊंची इमारतें बनाएं. इसके बाद 20 मिलियन लोगों को यहां बसने के लिए लाएं, इससे और भी कई पर्यटन स्थल बनेंगे.

आईएमडी का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेंगलुरु में 14 से 17 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है. इस वजह से शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रह सकती है. एहतियातन, कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है और टेक कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू करने की सलाह दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड