गाड़ियों का आवाजाही के बीच सड़क पर चल रहा था चूहा, कौए ने ऐसे बचाई उसकी जान (Watch Viral Video)
एक चूहे और कौए का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही के बीच चलते एक चूहे की मदद करने के लिए कौआ आगे आता है और उसकी जान बचाता है. चूहे की जान बचाकर कौए ने जैसे लोगों का दिल ही जीत लिया है.
Viral Video: विभिन्न सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर आए दिन कई ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनमें कोई न कोई महत्वपूर्ण संदेश छुपा होता है. जानवरों (Animals) के कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिनमें इंसानों के लिए कोई न कोई महत्वपूर्ण सीख छुपी होती है. पशु, पक्षी और जानवरों की विशेषता वाले वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं. इसी कड़ी में एक चूहे (Rat) और कौए (Crow) का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही के बीच चलते एक चूहे की मदद करने के लिए कौआ आगे आता है और उसकी जान बचाता है. चूहे की जान बचाकर कौए ने जैसे लोगों का दिल ही जीत लिया है.
वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- जो गलत रास्ते पर जाने से रोके, वही आपका सच्चा साथी है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 41.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह कितना सुंदर नजारा है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है कि कहीं वो चूहा कौए का निवाला न बन गया हो. यह भी पढ़ें: पार्क में लड़के को बैकफ्लिप मारते देख बंदर ने उतारी उसकी जबरदस्त नकल, मजेदार वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
जो गलत रास्ते पर जाने से रोके,
वही आपका सच्चा साथी है. pic.twitter.com/VdNq83BlCh
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 16, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही लगी है और एक छोटा सा चूहा उसी बीच सड़क पार करने की कोशिश करता दिख रहा है. सड़क पर चलने के दौरान एक कार बिल्कुल चूहे के पास से गुजरती है, तभी एक कौआ उसके पास पहुंचता है और उसकी पूंछ पकड़कर उसे पीछे की तरफ खींचता है. कौए की समझदारी के चलते चूहे की जान बाल-बाल बच गई, इसलिए लोग कौए की समझदारी की सराहना कर रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

