राजस्थान: वर्दी में महिला पुलिसकर्मी ने सपना चौधरी के गाने पर जमकर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान पुलिस की एक महिला पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो में लेडी कांस्टेबल हरयाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने गजबन पानी न चाली... पर जमकर ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीकानेर एक शादी समारोह का है.
बीकानेर: राजस्थान पुलिस (Rajashtan) की एक महिला पुलिसकर्मी (A Woman Cop) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो में लेडी कांस्टेबल (Lady Cop Dance Video) हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के गाने 'गजबन पानी न चाली...' पर जमकर ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीकानेर (Bikaner) के एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) का है, जिसमें इस लेडी पुलिसकर्मी के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में डांस करती महिला पुलिसकर्मी पर एक अन्य महिला पुलिस अधिकारी रुपए न्योछावर करती भी नजर आ रही हैं.
महिला कांस्टेबल के डांस का यह वीडियो 28 नवंबर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बीकानेर महिला पुलिस थाने की मैस में खाना बनाने का काम करने वाली पुना देवी नाम की एक महिला की दोहिती की शादी 28 नवंबर को थी, जिसमें ये सभी पुलिसकर्मी उस महिला की दोहिती की शादी में मायरा भरने पहुंचे थे. यह भी पढ़ें: Tik Tok का बुखार: महिला पुलिस कर्मचारी का जेल में डांस करते हुए वीडियो वायरल, हुई सस्पेंड, देखें Video
महिला पुलिसकर्मी के डांस का वायरल वीडियो-
गौरतलब है कि बीकानेर पुलिस थाने के स्टाफ ने 1 लाख 61 हजार रुपए आपस में सहयोग से जुटाए और शादी में मायरा भरने के लिए पहुंचे. इसके साथ ही इन पुलिसकर्मियों ने शादी में कुछ जरूरत का सामान भी भेंट किया. इस मौके पर एक महिला पुलिसकर्मी सपना चौधरी के गाने पर डांस करके अपनी खुशी जाहिर करती नजर आई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

