देश

शराब के नशे में टल्ली होकर शख्स ने रोका सांप का रास्ता, फिर उसके साथ आधे घंटे खेलता रहा अजीबो-गरीब खेल, देखें वायरल वीडियो

शराब के नशे में टल्ली शख्स द्वारा अजीबो-गरीब हरकत करने का एक हैरान करने वाला एक वीडियो राजस्थान के दौसा जिले से सामने आया है. इस वीडियो में शराब के नशे में चूर प्रकाश महावर नाम के एक व्यक्ति ने पहले तो बेखौफ होकर सांप का रास्ता रोका, फिर उसे पकड़कर उसके साथ अजीबो-गरीब खेल खेलने लगा.

शराब के नशे में टल्ली होकर शख्स ने रोका सांप का रास्ता, फिर उसके साथ आधे घंटे खेलता रहा अजीबो-गरीब खेल, देखें वायरल वीडियो
सांप/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image))

दौसा: कहते हैं कि जब शराब का नशा सिर चढ़कर बोलता है तो व्यक्ति को किसी चीज का होश नहीं रहता. नशे में टल्ली व्यक्ति (Drunk Man) कब क्या करने लगे, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है. शराब के नशे में टल्ली शख्स द्वारा अजीबो-गरीब हरकत करने का एक हैरान करने वाला एक वीडियो राजस्थान (Rajasthan) के दौसा जिले (Dausa District) से सामने आया है. इस वीडियो में शराब के नशे में चूर प्रकाश महावर (Prakash Mahawar) नाम के एक व्यक्ति ने पहले तो बेखौफ होकर सांप (Snake) का रास्ता रोका, फिर उसे पकड़कर उसके साथ अजीबो-गरीब खेल खेलने लगा. नशे में टल्ली शख्स अपनी मौत की परवाह किए बगैर करीब आधे घंटे तक सांप को बार-बार पकड़ता रहा और उसके साथ खतरनाक खेल (Creepy Game With Snake) खेलता रहा.

शराबी और सांप के इस खेल के बीच जहरीले सांप ने कई बार शराबी को डंस लिया, जिससे उसका शरीर नीला पड़ गया. बावजूद इसके उस शख्स ने सांप को नहीं जाने दिया. जब वहां के स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी तो वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह शराबी के चंगुल से सांप को छुड़ाया और फिर उस शराबी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. सांप और शराबी का यह वीडियो दौसा जिले के गुढाकटला गांव का बताया जा रहा है.

सांप और शराबी के बीच अजीबो-गरीब खेल

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही एक सांप उस शख्स के पास से गुजरने की कोशिश करता है वैसे ही नशे में धुत प्रकाश महावर उसके आगे लेट जाता है और उसका रास्ता रोक लेता है. सांप के दंश की परवाह किए बिना ही वह सांप वो वहां से न जाने की चेतावनी देता है. इसके बाद वो सांप को कभी अपने हाथ में पकड़ता दिख रहा है तो कभी उसे अपनी गर्दन में डालता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि सांप और शराबी के बीच यह खतरनाक खेल करीब आधे घंटे तक चलता रहा. यह भी पढ़ें: शख्स सांप के साथ कर रहा था मस्ती, अजगर को आया गुस्सा, उसके बाद जो हुआ..देखें वायरल वीडियो

गौरतलब है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इस दौरान किसी ने सांप और शराबी के इस खेल को कैमरे में भी कैद कर लिया, लेकिन सांप को देखकर उस शख्स के पास किसी की जाने की हिम्मत नहीं हुई, आखिरकार कुछ देर बाद किसी तरह सांप को शराबी के चंगुल से छुड़ाया गया और शराबी व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2020 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).