Python Viral Video: पेड़ पर चढ़ने के लिए विशालकाय अजगर ने आजमाई गजब की तकनीक, वायरल वीडियो देख बन जाएगा दिन
हाल ही में अजगर का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विशालकाय अजगर पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है, लेकिन यहां इससे भी ज्यादा मजेदार बात तो यह है कि पेड़ पर चढ़ने के लिए वो जिस तकनीक का इस्तेमाल करता है, उसे देख आपका दिन बन जाएगा.
Python Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या देखने को मिल जाए, यह कहना काफी मुश्किल है. वैसे तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों को अपनी पसंद के अनुसार, वीडियो या तस्वीरें देखने को मिल ही जाते हैं. इनमें अधिकांश लोगों को जानवरों की विशेषता वाले वीडियो काफी पसंद आते हैं. इसमें भी अगर बात सांपों (Snakes) की करें तो सांपों की विभिन्न प्रजातियों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं. हाल ही में अजगर का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विशालकाय अजगर (Python) पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है, लेकिन यहां इससे भी ज्यादा मजेदार बात तो यह है कि पेड़ पर चढ़ने के लिए वो जिस तकनीक का इस्तेमाल करता है, उसे देख आपका दिन बन जाएगा.
पेड़ पर चढ़ते हुए अजगर के इस वीडियो को royal_pythons नामक अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं, जबकि कई लोगों को भारी भरकम अजगर के पेड़ पर चढ़ने का अंदाज काफी पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: सांप को नहलाने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी नागराज ने फन फैलाकर किया कुछ ऐसा, Viral Video देख कांप जाएगी रूह
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 75 किलो से भी ज्यादा वजन का भारी भरकम अजगर नारियल के पेड़ पर चढ़ रहा है. हालांकि पेड़ पर चढ़ते समय अजगर को दिक्कत होती है, लेकिन वो इसका गजब का तोड़ निकाल लेता है. अजगर अपने आप को पहले पेड़ की छाल के चारों ओर लपेट लेता है, फिर धीरे-धीरे अपने बाकी हिस्से को पेड़ से लपेटने लगता है और ऊपर की ओऱ जाने लगता है. पेड़ पर चढ़ने की उसकी यह तकनीक देख यकीनन आप भी उसकी इस तकनीक के कायल हो जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

