वायरल

सांप को नहलाने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी नागराज ने फन फैलाकर किया कुछ ऐसा, Viral Video देख कांप जाएगी रूह

सोशल मीडिया पर एक शख्स द्वारा सांप को नहलाने की कोशिश करने का एक वीडियो सामने में आया है, जिसमें नागराज फन फैलाकर कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप नहाने से बचने के लिए फन फैलाकर शख्स पर हमला करने की कोशिश कर रहा है.

सांप को नहलाने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी नागराज ने फन फैलाकर किया कुछ ऐसा, Viral Video देख कांप जाएगी रूह
सांप को नहलाने की कोशिश करता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: वैसे तो पालतू जानवरों (Pet Animals) के साथ इंसानों की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है, लेकिन कई जानवर ऐसे भी हैं जिनसे दूर रहने में ही इंसान अपनी भलाई समझते हैं. खासकर, जंगली जानवरों जैसे शेर, बाघ, चीता, मगरमच्छ और सांप जैसे खतरनाक जीवों से इंसान कोसों दूर रहना पसंद करते हैं. खासकर, जहरीले सांपों (Venomous Snakes) का नाम सुनते ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और अगर गलती से सांप (Snake) दिख भी जाए तो अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. ऐसे में भला कोई सांप को पालने की कैसे सोच सकता है? हालांकि सांप को पालने के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिले हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स द्वारा सांप को नहलाने की कोशिश करने का एक वीडियो (Viral Video) सामने में आया है, जिसमें नागराज फन फैलाकर कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे.

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर earth_shote नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक लगभग 21 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. इसके साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं दी हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप नहाने से बचने के लिए फन फैलाकर शख्स पर हमला करने की कोशिश कर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral King Cobra Pic: IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने पेड़ से लिपटे और फन फैलाए 3 किंग कोबरा की तस्वीर की शेयर, फोटो देख हो जाएंगे हैरान

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrrinal (@earth_shote)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय सांप को शख्स बाथरूम के भीतर नहलाने की कोशिश कर रहा है. शख्स पानी के पाइप से सांप को नहलाने की कोशिश करता है, लेकिन सांप इधर-उधर भागता है. शख्स सांप को पकड़ने की कोशिश करता है, तभी नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो अपने फन फैलाकर शख्स को मारने की कोशिश करता है, लेकिन शख्स उसके वार से बच जाता है. सांप के गुस्से को देखने के बावजूद शख्स लगातार उस पर पानी डालने की कोशिश करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2021 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).