वायरल

PV Sindhu Kacha Badam Dance: पीवी सिंधु ने ट्रेंडिंग गाने 'कच्चा बादाम' पर किया डांस, वीडियो वायरल

इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे कच्चा बादाम गाना किसी परिचय का मोहताज नहीं है. इंटरनेट पर यह सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है. हर कोई इसके बिट्स पर थिरकने की कोशिश करता है. बंगाली गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और यह इंस्टाग्राम रीलों के लिए सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है. अब, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु 'कच्चा बादाम' बैंड में शामिल होने वाली लेटेस्ट हस्ती बन गई हैं और वीडियो बहुत प्यारा है..

PV Sindhu Kacha Badam Dance: पीवी सिंधु ने ट्रेंडिंग गाने 'कच्चा बादाम' पर किया डांस, वीडियो वायरल
कच्चा बादाम पर पीवी सिन्धु ने किया डांस (Photo Credits: Instagram)

PV Sindhu Kacha Badam Dance: इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे कच्चा बादाम गाना किसी परिचय का मोहताज नहीं है. इंटरनेट पर यह सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है. हर कोई इसके बिट्स पर थिरकने की कोशिश करता है. बंगाली गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और यह इंस्टाग्राम रीलों के लिए सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है. अब, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) 'कच्चा बादाम' बैंड में शामिल होने वाली लेटेस्ट हस्ती बन गई हैं और वीडियो बहुत प्यारा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: पिता और बेटी ने गाया लता मंगेशकर का गाना 'तेरे मेरे मिलन की ये रैना', आवाज़ सुन हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

एक नए वीडियो में, पीवी सिंधु को अपने स्टाइलिशट्रेडिशनल ड्रेस में 'कच्चा बादाम' पर डांस करते देखा जा सकता है. सिंधु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें पीले रंग का सलवार सूट पहने देखा जा सकता है. वह इस वायरल डांस ट्रेंड के हुक स्टेप्स को कर रही हैं. सिंधु ने वीडियो को कैप्शन के साथ अपलोड किया जिसमें दो यलो हार्ट इमोजी और हैशटैग #kachabadam #reels #reelitfeelit #gotthemoves हैं.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sindhu Pv (@pvsindhu1)

7 मार्च को पोस्ट किए गए वीडियो को 3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 4.6 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. यूजर्स ने वीडियो को पसंद किया और कमेंट सेक्शन में प्रशंसा की. एक यूजर ने लिखा, 'इट्स लिटिल फनी' लेकिन क्यूट', जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'दीदी आप कौन से ट्रेंड में आ गई. एक तीसरे ने लिखा, ''न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी बल्कि एक क्यूट डांसर भी.''

बता दें कि पश्चिम बंगाल के भुबन बड्याकर नाम का एक मूंगफली विक्रेता अपनी मूंगफली बेचने के लिए एक सुपर आकर्षक जिंगल बनाने के बाद रातोंरात इंटरनेट सनसनी बन गया. बाद में संगीतकार नज़्मु रीचत ने गाने का एक रीमिक्स बनाया, जिसने इंस्टाग्राम पर आग लगा दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).