Pure Love! कैंसर से जूझ रही बहन के साथ भाई ने मुंडवा लिया अपना सिर, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
भाई-बहन का शुद्ध प्यार (Photo Credits: Instagram)

Pure Love! भाई-बहन का प्यार (Brother-Sister's Love) बहुत गहरा होता है. भाई-बहन के अटूट बंधन का उदाहरण पेश करने वाली कई सच्ची घटनाएं सुनने या देखने को मिल ही जाती है. इसी कड़ी में एक भावुक करने वाला वीडियो (Emotional Video) सामने आया है, जिसमें एक बड़े भाई (Brother) ने कैंसर (Cancer) से जूझ रही अपनी बहन (Sister) के लिए अपना सिर मुंडवा लिया. सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो भाई-बहन के शुद्ध प्यार का उदाहरण पेश कर रहा है. वीडियो की शुरुआत लड़के से होती है, जो अपनी बहन के बाल काटने के लिए पीछे खड़ा नजर आता है, फिर कुछ देर बाद भाई अपने बालों पर ट्रिमर चलाता है, जिससे लड़की काफी इमोशनल हो जाती है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- कोई भी अकेला नहीं लड़ता, भाई कैंसर से लड़ रही बहन के समर्थन में अपना सिर मुंडवाता है.

देखें वीडियो-