वायरल

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सॉन्ग ‘ढोलिड़ा’ पर प्रेग्नेंट महिला ने बेबी बंप के साथ किया जबरदस्त डांस, देखें Viral Video

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठिवाड़ी' का नया गाना भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस फिल्म के नए गाने 'ढोलिड़ा' पर लोग अपने डांस वीडियो बना रहे हैं और एक गर्भवती महिला इसी गाने पर डांस करने को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. यह गर्भवती महिला बेबी बंप के साथ ढोलिया गाने पर गजब का डांस मूव्स दिखाती है.

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सॉन्ग ‘ढोलिड़ा’ पर प्रेग्नेंट महिला ने बेबी बंप के साथ किया जबरदस्त डांस, देखें Viral Video
गर्भवती महिला ने किया जबरदस्त डांस (Photo Credits: Instagram)

Pregnant Woman Dance Viral Video: पिछले कुछ समय से अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गाने की खुमारी लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रही है. इसके साथ ही काचा बादाम पर भी लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठिवाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) का नया गाना भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस फिल्म के नए गाने 'ढोलिड़ा' (Dholida) पर लोग अपने डांस वीडियो बना रहे हैं और एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) इसी गाने पर डांस करने को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. यह गर्भवती महिला बेबी बंप (Baby Bump) के साथ ढोलिया गाने पर गजब का डांस मूव्स दिखाती है और उसका यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो एक विदेशी गर्भवती महिला का है, जिसका नाम ऐबी सिंह बताया जा रहा है और उसके पति का नाम मनी सिंह है. इस दंपत्ति का द मॉडर्न सिंह के नाम से एक इंस्टाग्राम पेज है, जिस पर वो अक्सर अपने डेली लाइफ से जुड़े वीडियो शेयर करते हैं. शेयर किए जाने के महज कुछ ही घंटे में इस वीडियो को 28,967 लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: साड़ी पहनकर पश्चिमी घाट की सबसे कठिन चोटी पर चढ़ाई करती दिखी 62 वर्षीय महिला, Viral Video देख आप हो जाएंगे हैरान

देखें वीडियो-

इस वीडियो को देखने के बाद अधिकांश यूजर्स ने गर्भवती महिला के डांस की जमकर सराहना की है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐबी सिंह नाम की यह गर्भवती महिला अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ढोलिड़ा सॉन्ग पर डांस कर रही है. महिला ने गाने के हुक स्टेप को आसानी से करके हर किसी को हैरान कर दिया. डांस के दौरान महिला नीले रंग की फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस में अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).