पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स ने पाक के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित पर कसा तंज, कहा- मेरी नजरें ठीक हैं

भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स को कश्मीर पीड़ित बताने वाले एक ट्वीट को रिट्वीट कर दिया था जिसके बाद ट्विटर पर यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया. इस बीच, जॉनी सिन्स को जब इस बात की खबर मिली तो उन्होंने भी अब्दुल बासित पर तंज कसा है.

जॉनी सिन्स ने अब्दुल बासित को दिया जवाब (Photo Credits: Twitter)

भारत (India) में पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित (Abdul Basit) ने पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स (Porn Star Johnny Sins) को कश्मीर (Kashmir) पीड़ित बताने वाले एक ट्वीट को रिट्वीट कर दिया था जिसके बाद ट्विटर पर यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया जिससे उनकी खूब फजीहत हुई. इस बीच, जॉनी सिन्स को जब इस बात की खबर मिली तो उन्होंने भी अब्दुल बासित पर तंज कसा है. जॉनी सिन्स ने ट्वीट कर लिखा, 'अब्दुल बासित का बहुत-बहुत शुक्रिया, क्योंकि उनकी वजह से मेरे ट्विटर फॉलोवर्स (Twitter Followers) काफी बढ़ गए हैं. हालांकि, मेरी नजरें (Vision) पूरी तरह से ठीक हैं.'

दरअसल, अब्दुल बासित ने कश्मीर में भारत विरोधी झूठी बर्बरता को दिखाने के लिए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स को कश्मीर पीड़ित बता कर एक ट्वीट रिट्वीट कर दिया है. इस ट्वीट में जॉनी सिन्स को कश्मीर के अनंतनाग का एक व्यक्ति युसूफ बताया गया था साथ ही लिखा गया था कि भारतीय सेना द्वारा गोली लगने के कारण यह व्यक्ति अपनी आंख खो बैठा है. यह भी पढ़ें- जॉनी सिन्स को लेकर पाक के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने की बड़ी गलती, पॉर्न स्टार को कश्मीर में पेलेट गन के शिकार बताने वाली पोस्ट को किया रीट्वीट, हुई फजीहत.

जॉनी सिन्स का ट्वीट-

हालांकि बाद में अब्दुल बासित ने वह ट्वीट हटा लिया था. लेकिन इसके स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे और अब जॉनी सिन्स का जवाबी ट्वीट भी वायरल हो रहा है. जॉनी सिन्स के ट्वीट पर यूजर्स मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं.

यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा- आपके हेल्थ को लेकर चिंतित था

जॉनी सिन्स के फैन का जवाब

जॉनी सिन्स के ट्वीट को करीब पांच हजार लोगों ने रिट्वीट किया है जबकि 11 हजार लोगों ने लाइक किया है. बहरहाल, अब्दुल बासित के वजह से पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. यूजर्स मजेदार रिएक्शंस और मीम्स शेयर कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच 35वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Streaming In India: टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ramadan Time Table Mumbai, Pune, Nashik: भारत में कल से शुरू हो सकता है रमजान का पाक महीना? जानें मुंबई, पुणे, नासिक के सेहरी-इफ्तार का सही समय और पूरा टाइम-टेबल

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\