UP News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि डायल 112 कार्यालय में तीन पुलिसकर्मी बैठकर शराब का सेवन कर रहे है, नमें से दो सिपाही वर्दी में हैं और एक साधारण कपड़ों में है. वीडियो में कार्यालय एक पार्टी स्थल जैसा दिख रहा है, जिसमें पानी की बोतलें, खाद्य पदार्थ, शराब की बोतलें और गिलास मेज पर बिखरे हुए हैं. एक वर्दीधारी अधिकारी दूसरे के गिलास में शराब डालते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी राम सेवक गौतम ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. डायल-112 कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मियों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं. अनुशासनहीनता के लिए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
डायल 112 के ऑफिस में पुलिसकर्मियों ने की शराब पार्टी
डायल-112, आपकी सेवा में सदैव तत्पर !!
📍जिला शामली, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/Jc1iUGCCEl
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 17, 2024













QuickLY