Snake Viral Video: दीवार पर चढ़ रहे जहरीले नागराज ने दिलाई सांप-सीढ़ी की याद, दिलचस्प वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर दीवार पर चढ़ते सांप का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांप को दीवार पर चढ़ते हुए देख आपको भी सांप सीढ़ी की याद आ जाएगी.
Snake Viral Video: आपने भी कभी न कभी सांप सीढ़ी (Snake Ladder) का खेल तो खेला ही होगा और अधिकांश लोग आज भी इस गेम को खेलना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने हकीकत में किसी सांप (Snake) को सांप सीढ़ी जैसा खेल खेलते देखा है? अगर नहीं देखा हो तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर दीवार पर चढ़ते सांप का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सांप को दीवार पर चढ़ते हुए देख आपको भी सांप सीढ़ी की याद आ जाएगी. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसे भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह मुझे सांप सीढ़ी गेम की याद दिला रहा है.
शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 45.8k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद कई लोग सवाल कर रहे हैं क्या यह रियल है, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि यह बिल्कुल नोकिया स्नेक गेम की तरह लग रहा है, जिसे लोग खेलकर अपना टाइमपास किया करते थे. यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जंगल में दिखा विशालकाय एनाकोंडा, सांप का आकार देखकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Reminds me of Snake and ladders game😊 pic.twitter.com/aAwMpmP666
— Susanta Nanda (@susantananda3) July 4, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग का खतरनाक सांप दीवार पर चढ़ रहा है. वो दीवार पर बने ईंटों के खांचों पर जिस तरह से चलता है, उसे देखकर सांप-सीढ़ी की याद आना लाजमी है. सांप कभी दाएं तो कभी बाएं जाता है, फिर ऊपर जाता है, जिससे सांप एक अलग आकृति बना लेता है. आपको बता दें कि वीडियो में नजर आ रहा सांप करैत है जो भारत में पाए जाने वाले 4 सबसे जहरीले सांपों में से एक है. यह सांप छोटे सांप, चूहे और मेंढक को खा जाता है. इसके काटने से इंसानों को मौत भी हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

