वायरल

मध्य प्रदेश के जंगल में दिखा विशालकाय एनाकोंडा, सांप का आकार देखकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक विशालकाय एनाकोंडा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका आकार इतना बड़ा है कि उसे देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए. बताया जा रह है कि यह एनाकोंडा मध्य प्रदेश के जंगल में देखा गया है.

मध्य प्रदेश के जंगल में दिखा विशालकाय एनाकोंडा, सांप का आकार देखकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन (Watch Viral Video)
पेड़ पर दिखा विशालकाय एनाकोंडा (Photo Credits: Instagram)

Giant Anaconda Viral Video: सांपों (Snakes) का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है, ऐसे में अगर साक्षात सांप (Snake) के दर्शन हो जाए तो फिर क्या होगा? दुनिया में पाए जाने वाले सांप बेहद खतरनाक होते हैं, इसलिए उनका सामना करने से ज्यादातर लोग कतराते हैं. वैसे तो आपने एनाकोंडा (Anaconda) के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखे होंगे. इस बीच सोशल मीडिया पर एक विशालकाय एनाकोंडा का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसका आकार इतना बड़ा है कि उसे देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए. बताया जा रहा है कि यह एनाकोंडा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जंगल में देखा गया है, जिसका वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर amritupadhyay007 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इंडियन एनाकोंडा... वीडियो मध्य प्रदेश के जंगली इलाके का बताया जा रहा है, जिसे एक पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद किया है. यह भी पढ़ें: Huge Anaconda Video: फिशरमैन को नदी में मिला विशाल एनाकोंडा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amrit Upadhyay (@amritupadhyay007)

वीडियो में देखा जा सकता है कि घने जंगल में स्थित एक पेड़ पर विशालकाय एनाकोंडा नजर आ रहा है. उसका आकार इतना बड़ा है कि देखने वालों के होश उड़ गए हैं. हालांकि वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है, इसलिए यह मुमकिन है कि यह विशालकाय सांप एनाकोंडा न हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे इंडियन एनाकोंडा बता रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).