देश

VIDEO: 'हालात बहुत खराब हैं...दुआएं कीजिए': जॉर्जिया में फंसा कवि गोपालदास नीरज का परिवार, सरकार से लगाई मदद की गुहार

यूपी के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां देश के प्रसिद्ध कवि गोपालदास नीरज के बेटे शशांक नीरज अपने पूरे परिवार के साथ विदेश में फंस गए हैं. शशांक नीरज अपने बेटे और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने जॉर्जिया गए थे

VIDEO: 'हालात बहुत खराब हैं...दुआएं कीजिए': जॉर्जिया में फंसा कवि गोपालदास नीरज का परिवार, सरकार से लगाई मदद की गुहार
Photo- @madanjournalist/X

Iran–Israel Conflict: यूपी के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां देश के प्रसिद्ध कवि गोपालदास नीरज के बेटे शशांक नीरज अपने पूरे परिवार के साथ विदेश में फंस गए हैं. शशांक नीरज अपने बेटे और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने जॉर्जिया गए थे, लेकिन अब वे वहां से भारत नहीं लौट पा रहे हैं. वजह है ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव, जिसके चलते कई देशों ने एयर स्पेस बंद कर दिए हैं. शशांक नीरज को 22 जून को जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी से भारत लौटना था.

इसके लिए उन्होंने एयर अरेबिया की फ्लाइट बुक कर रखी थी, लेकिन अब उनकी फ्लाइट 30 जून तक कैंसिल कर दी गई है. इस वजह से उनका पूरा परिवार वहीं फंसा हुआ है.

ये भी पढें: Agra Shocker: गोद ली हुई बेटी को मां ने जबरन सेक्स वर्क में धकेला, महिला को आगरा में पुलिस ने किया गिरफ्तार; VIDEO

जॉर्जिया में फंसा कवि गोपालदास नीरज का परिवार

ईरान हमले के बाद फ्लाइट कैंसिल, भारत वापसी अधर में

शशांक नीरज ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे काफी परेशान हैं. वह लगातार एयरलाइंस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि उनकी जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी के लिए मदद की जाए.

'सरकार जल्द ही कोई ठोस कदम उठाए

इस घटना से साफ है कि अंतरराष्ट्रीय हालात सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि आम लोगों की जिंदगी को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर रहे हैं. शशांक नीरज जैसे कई भारतीय पर्यटक इन दिनों विदेश में अनिश्चित हालात का सामना कर रहे हैं.

परिवार की सुरक्षा को लेकर उनके करीबी और आगरा के लोग भी काफी चिंतित हैं. उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द ही कोई ठोस कदम उठाएगी और फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).