वायरल

अपने स्वार्थ के लिए पेड़ काटने वाले शख्स को मिली उसके किए की सजा, प्रकृति ने ऐसे लिया बदला (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर पेड़ की कटाई करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लोग पेड़ काटते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन प्रकृति पेड़ काटने वाले को अपने अंदाज में सबक सिखाती है. खुद कटा हुआ पेड़ शख्स को उसके किए की सजा देता है और कुदरत के बदले का यह वीडियो तेजी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

अपने स्वार्थ के लिए पेड़ काटने वाले शख्स को मिली उसके किए की सजा, प्रकृति ने ऐसे लिया बदला (Watch Viral Video)
पेड़ काटने वाले को मिली सजा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: बढ़ती आबादी के बीच लोग अपने स्वार्थ के लिए लगातार जंगलों की कटाई कर रहे हैं, जिससे प्रकृति और पर्यावरण (Nature and Environment) को तेजी से नुकसान पहुंच रहा है. यही वजह है कि आज पूरे विश्व को ग्लोबल वॉर्मिंग (Global Warming) और प्रदूषण (Pollution) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर पेड़ की कटाई करने का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तीन लोग पेड़ काटते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन प्रकृति पेड़ (Tree) काटने वाले को अपने अंदाज में सबक सिखाती है. दरअसल, खुद कटा हुआ पेड़ शख्स को उसके किए की सजा देता है और कुदरत के बदले का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है.

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 702.7k व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 13.9k लाइक्स मिले हैं. सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. यह भी पढ़ें: शख्स को तुरंत मिला उसके कर्मों का फल, कुत्ते को पत्थर से मारा तो जानवर ने पलटकर ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बड़े से पेड़ को मशीन की मदद से काट रहे हैं. काफी मशक्कत के बाद ये लोग पेड़ काटने में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन अगले ही पल जो होता है, उसका अंदाजा किसी को भी नहीं था. दरअसल, जैसे ही पेड़ कटने के बाद गिरता है, वैसे ही वो अपने साथ पेड़ काटने वाले शख्स को हवा में उछाल देता है और अगले ही पल वो शख्स हवा से सीधे जमीन पर धड़ाम से जा गिरता है. वीडियो देखने के बाद यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि पेड़ ने खुद शख्स को उसके किए की सजा दे दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).