Snake at Pune Hotel: रेस्टोरेंट में सांप घुसने से लोगों में दहशत, पुणे के डीपी रोड स्थित होटल का वीडियो आया सामने
Photo- X

Snake at Pune Hotel: पुणे के डीपी रोड पर स्थित एक होटल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक सांप उस परिसर में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है, जहां लोग डिनर कर रहे थे. बताया जा रहा है कि होटल में एक फैमिली खाना खाने आई थी. इसी दौरान परिवार के एक सदस्य ने देखा की सांप उसके पैर के पास आ गया है. इस घटना के बाद डर के मारे सभी लोग दूर भाग खड़े हुए. हालांकि, सांप कुछ देर बाद होटल से झाड़ियों की तरफ चला गया. सांप जहरीला था या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है. गनीमत यह रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. इस घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि डीपी रोड पर स्थित कई होटल नदी के किनारे बने हैं.

पुणे के रेस्टोरेंट में सांप घुसने से लोगों में दहशत