Viral Video: पंख फैलाकर गाय के सामने नाचने लगा मोर, फिर जो हुआ... नजारा देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मोर अपने पंख फैलाकर गाय के सामने नाचने लगता है. मोर और गाय के बीच के इस अद्भुत नजारे को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं. यह दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
Cow and Peacock Viral Video: प्रकृति की लीला सच में अद्भुत है, क्योंकि कई बार हमारी आंखों के सामने ऐसे नजारे आते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. खुले आसमान में पक्षियों की उड़ान, खेतों में चरती गायें और जंगल में पंख फैलाकर नाचते मोर को देखना कितना मनमोहक लगता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मोर (Peacock) अपने पंख फैलाकर गाय (Cow) के सामने नाचने लगता है. मोर और गाय के बीच के इस अद्भुत नजारे को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं. यह दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @cowsblike नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है- नजर ना लगे किसी को. इस मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे को देखकर एक यूजर ने लिखा है- गाय, मोर के पंखों को शायद घास समझ रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- स्क्रॉल करते-करते द्वापर युग में प्रवेश कर गया. वहीं तीसरे ने लिखा है- आंखें बंद करो और ऐसा महसूस करो कि श्रीकृष्ण अपनी बांसुरी बजा रहे हैं. यह भी पढ़ें: गायों के झुंड घेरकर किया बत्तख को परेशान, Viral Video में देखें कैसे इस नन्हे जीव ने किया सबका डटकर सामना
गाय के सामने पंख फैलाकर नाचने लगा मोर
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो गाय और एक मोर आपस में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. किसी गांव के खेत से सामने आए इस अद्भुत नजारे में मोर अपने पंख फैलाकर गाय के सामने नाचने लगता है, जबकि गाय उसे छेड़ने के लिए उसका पीछा कर रही है. गाय को पीछा करते देख मोर अपने पंखों को समेटकर भागने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

