वायरल

उड़ते प्लेन में उपद्रवी पैसेंजर ने जमकर मचाया उत्पात, कर दी ऐसी हरकत कि हमेशा के लिए हो गया बैन (Watch Viral Video)

फ्लाइट में सफर के दौरान एक उपद्रवी पैसेंजर ने ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद उसे हमेशा के लिए हवाई सफर करने से प्रतिबंधित कर दिया गया. यह चौंकाने वाला मामला यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट का है.

उड़ते प्लेन में उपद्रवी पैसेंजर ने जमकर मचाया उत्पात, कर दी ऐसी हरकत कि हमेशा के लिए हो गया बैन (Watch Viral Video)
फ्लाइट में पैसेंजर ने की तोड़फोड़ (Photo Credits: X)

Viral Video: फ्लाइट (Flight) में सफर के दौरान एक उपद्रवी पैसेंजर ने ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद उसे हमेशा के लिए हवाई सफर करने से प्रतिबंधित कर दिया गया. यह चौंकाने वाला मामला यूनाइटेड एयरलाइंस (United Airlines) की एक फ्लाइट का है, जिसमें एक पैसेंजर (Passenger) ने उड़ते हुए प्लेन में अपनी सीट से उठकर हंगामा मचाना शुरु कर दिया. अपनी सीट से उठकर शख्स ने अपनी कुर्सी तोड़ना शुरु कर दिया और उसकी इस हरकत को देख सभी यात्री व क्रू मेंबर्स भी हैरान हो गए. किसी तरह से काफी मशक्कत के बाद उस उपद्रवी पैसेंजर को कंट्रोल करते हुए उसे पुलिस के हवाले किया गया. इस घटना के बाद शख्स को हवाई सफर के लिए हमेशा के लिए बैन कर दिया गया.

इस वीडियो को एक्स पर @aviationbrk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 433.2k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हुडी और स्वेटपैंट पहने हुए एक शख्स अपनी सीट पर खड़ा होकर कुर्सी को जोर-जोर से लात मार रहा है, जबकि बाकी के यात्री हैरत भरी नजरों से उसे देख रहे हैं. यह घटना 16 नवंबर को ऑस्टिन से लॉस एंजिल्स जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 502 में घटी. यह भी पढ़ें: VIDEO: चलती ट्रेन में 70 साल के बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, TTE ने CPR देकर बचाई जान; बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन का मामला

प्लेन में उपद्रवी पैसेंजर ने जमकर मचाया उत्पात

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सैन डिएगो के गैलोफारो नाम के शख्स ने बताया कि लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने से करीब एक घंटे पहले वह शोरगुल की वजह से जाग गए और उन्होंने देखा कि एक यात्री अपनी सीट को पैरों से तोड़ने की कोशिश कर रहा था. गैलोफारो ने बताया कि दो अन्य लोगों की मदद से किसी तरह उस शख्स पर काबू पाया गया और फिर उसे सीट के साथ बांध दिया गया.

गैलोफारो की मानें तो उपद्रवी शख्स नशे में था. इस घटना की पुष्टि करते हुए यूनाइटेड एयरलाइंस के प्रवक्ता ने फ्लाइट के चालक दल को उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए और विमान में सवार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया. प्रवक्ता के अनुसार  उपद्रवी पैसेंजर को भविष्य की सभी उड़ानों से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).