Stunt Viral Video: पापा की परी ने साइकिल पर खतरनाक इतना खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
सोशल मीडिया पर पापा की परी का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क पर साइकिल पर सवार होकर अपने खतरनाक स्टंट से सबसे होश उड़ा रही है. उसके स्टंट को देख यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, इसके लिए लोग अपनी जान की बाजी तक लगाने को तैयार हो जाते हैं. कई लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने से भी बाज नहीं आते हैं, लेकिन कई बार उन्हें ऐसा करने के चक्कर में भारी खामियाजा भी भुगतना पड़ जाता है. वैसे स्टंट करने के मामले में सिर्फ लड़के की आगे नहीं है, बल्कि लड़कियां भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं. सोशल मीडिया पर पापा की परी (Papa Ki Pari) का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो सड़क पर साइकिल पर सवार होकर अपने खतरनाक स्टंट से सबसे होश उड़ा रही है. उसके स्टंट को देख यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dipti_patar143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- मैं गिरने का इंतजार कर रहा था, जबकि दूसरे ने लिखा है- हवा से बात करती साइकिल... यह भी पढ़ें: Girls Kissing on Bike Video: बाइक पर खतरनाक स्टंट करते समय दो लड़कियों ने एक-दूसरे को किया हग और किस, वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सुनसान सड़क पर साइकिल चला रहा है. वो साइकिल चलाते हुए उसपर खतरनाक स्टंट करने लगती है. स्टंट के दौरान वो बीच-बीच में अपने दोनों पैरों को हैंडल पर रखकर स्टंट करती है तो कभी ऐसा लगता है जैसे वो साइकिल को उछालकर हवा से बातें कर रही है. पापा की परी के इस खतरनाक स्टंट को देख लोगों के होश उड़ गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

