वायरल

Viral Video: रस्सी पर लटके बोरे को लपकने की कोशिश करते समय धड़ाम से गिरा पांडा, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

पांडा की हरकते लोगों को हंसाती-गुदगुदाती हैं, इसलिए लोग इनसे जुड़े वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं. इस बीच पांडा से जुड़ा एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पांडा रस्सी से लटके बोरे को लपकने की कोशिश करते समय धड़ाम से गिर जाता है.

Viral Video: रस्सी पर लटके बोरे को लपकने की कोशिश करते समय धड़ाम से गिरा पांडा, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
पांडा का क्यूट वीडियो (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगल में रहने वाले हर जानवर की क्षमता और उसका व्यवहार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है. शिकारी जानवर जहां शिकार के लिए हमेशा ताक लगाए रहते हैं तो वहीं कमजोर जानवर अक्सर खुद को शिकारी जानवरों से बचाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं. जंगल के तमाम जानवरों में पांडा (Panda) इकलौता ऐसा जानवर है जो दिखने में भालू (Bear) की तरह नजर आता है, लेकिन उसकी क्यूटनेस लोगों का दिल जीत लेती है. पांडा की हरकतें लोगों को हंसाती-गुदगुदाती हैं, इसलिए लोग इनसे जुड़े वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं. इस बीच पांडा से जुड़ा एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक पांडा रस्सी से लटके बोरे को लपकने की कोशिश करते समय धड़ाम से गिर जाता है.

इस वीडियो को @amazlngnaturai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक पांडा का समय... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: चीन के जू में मेकअप कर कुत्तों को बना दिया पांडा, लोगों को पता चल गई असलियत और फिर... (Watch Viral Video)

रस्सी पर लटके बोरे को लपकने की कोशिश करता पांडा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है किसी चिड़ियाघर घर में क्यूट सा पांडा एक लकड़ी के टुकड़े पर खड़ा है और उसके सामने लंबी रस्सी से एक बोरी लटक रही है. पांडा लकड़ी के टुकड़े से जंप करके उस बोरी को पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन तभी वो धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है. पांडा जिस तरह से बोरी को पकड़ने कोशिश करता है, उसका क्यूट अंदाज देखते ही बन रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).