पाकिस्तानी लड़की पर चढ़ा TikTok का बुखार, पाक के पहले राष्ट्रपति जिन्ना की मजार के सामने जमकर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए टिकटॉक वीडियो में एक लड़की सफेद रंग के परिधान में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मजार के सामने संगमरमर के फर्श पर डांस कर रही है. डांस कर रही लड़की का चेहरा सफेद कपड़े से ढ़ंका हुआ है, जिसके चलते उसका चेहरा वीडियो में नजर नहीं आ रहा है. इस वीडियो के वायरल होती है लड़की यूजर्स के निशाने पर आ गई है.

जिन्ना की मजार के सामने डांस करती लड़की का टिकटॉक वीडियो वायरल (Photo Credits: Twitter/@Instantlollywo3)

TikTok Fever: आज के युवाओं पर टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) बनाने का बुखार कुछ इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो किसी भी जगह पर वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं. इसी बीच एक पाकिस्तानी लड़की (Pakistani Girl) का एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया (TikTok Viral Video) पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वो लोगों के निशाने पर आ गई है. दरअसल, पाकिस्तानी लड़की ने कराची (Karachi) स्थित पाकिस्तान के संस्थापक व पहले राष्ट्रपति जिन्ना की मजार (Jinnah Tomb) पर न सिर्फ डांस किया, बल्कि उसका टिकटॉक वीडियो भी बनाया जिसपर बवाल मच गया है. एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए टिकटॉक वीडियो में एक लड़की सफेद रंग के परिधान में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) की मजार के सामने संगमरमर के फर्श पर डांस कर रही है. डांस कर रही लड़की का चेहरा सफेद कपड़े से ढ़ंका हुआ है, जिसके चलते उसका चेहरा वीडियो में नजर नहीं आ रहा है.

मजार के सामने डांस के वीडियो को लेकर पाकिस्तानी लड़की यूजर्स के निशाने पर है और यूजर्स लगातार उसके विरोध में ट्वीट कर रहे हैं. पाकिस्तानी यूजर्स ने नसीहत देते हुए कहा है कि लोगों को खुद सोचना चाहिए कि क्या यह जगह इस तरह के काम के लिए ठीक है?

देखें वीडियो-

यूजर्स ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर भी काम के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. कुछ यूजर्स ने कहा कि है कि मजार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को लड़की को यह टिकटॉक वीडियो बनाने से रोकना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वहीं एक महिला यूजर ने लिखा है- लगता है लड़की का मानसिक संतुलन खराब हो गया है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी टीचर-स्टूडेंट का एक अश्लील TikTok Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों को करनी पड़ी शादी

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी टीचर और स्टूडेंट का एक अश्लील टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ था. उनके वायरल टिकटॉक वीडियो को अश्लील और सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन करने वाला बताया गया था, जिसके चलते कॉलेज टीचर और छात्रा को कॉलेज से निकाल दिया गया और कॉलेज से निकाले जाने के महज एक हफ्ते बाद ही दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\