देश

Fake Video Viral: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद नेवी अधिकारी विनय नरवाल के नाम पर वायरल हुआ फर्जी वीडियो

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शहीद नेवी अधिकारी विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देते हुए एक फर्जी वीडियो वायरल हो गया, जिसे उनका बताया जा रहा था. बाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यशिका शर्मा और आशीष सहरावत ने स्पष्ट किया कि वह वीडियो उनका है.

Fake Video Viral: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद नेवी अधिकारी विनय नरवाल के नाम पर वायरल हुआ फर्जी वीडियो

Pahalgam Terror Attack, Vinay Narwal Fake Video Viral: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बाइसरन मैदान में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस कायराना हमले में भारतीय नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल शहीद हो गए, और उनके बलिदान पर पूरा देश शोकमग्न है. सोशल मीडिया से लेकर समाचार चैनलों तक, हर ओर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ जिसने न केवल लोगों को गुमराह किया बल्कि शहीद की शहादत की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई. इस वीडियो में एक नवविवाहित जोड़ा कश्मीर की वादियों में नाचता और मुस्कुराता दिखता है. दावा किया गया कि ये वीडियो शहीद विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी का है. लोग भावुक होकर इस वीडियो को साझा करने लगे, लेकिन जल्द ही सच सामने आ गया.

दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यशिका शर्मा और आशीष सहरावत का था. दोनों ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि यह वीडियो उनका है और वे उस हमले के दौरान पहलगाम में नहीं थे. यशिका ने वीडियो में कहा, "हम जिंदा हैं, क्योंकि हम उस हमले में नहीं थे. लेकिन हमारी वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है. मीडिया चैनल्स बिना पुष्टि के हमारे फुटेज को शहीद अफसर की कहानी से जोड़ रहे हैं."

फेक वीडियो वायरल

आतंक का असली चेहरा: पाकिस्तान की घिनौनी साजिश!

इस हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान की असलियत उजागर कर दी है. जो सैलानी कश्मीर की खूबसूरती देखने गए थे, उन्हें यह अंदाज़ा नहीं था कि पाकिस्तान से आए आतंकवादी AK-47 लेकर उन पर टूट पड़ेंगे. हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक घायल हुए.

हमले के पीछे जिन आतंकियों के नाम सामने आए – मूसा, सुलेमान, ताल्हा – इनमें से तीन पाकिस्तान के नागरिक हैं और दो को वहीं आतंक की ट्रेनिंग मिली. ये दरिंदे इंसानियत का चोला पहनकर धर्म पूछ-पूछकर लोगों को निशाना बना रहे थे. उन्हें कलमा पढ़ने  को कहा जा रहा था , यह आतंकवाद का सबसे निचला स्तर है.

अब भारत चुप नहीं बैठेगा

पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत अब यह सब चुपचाप सहने वाला नहीं है. चाहे आतंकी मूसा हो या उसका कोई साथी – हर एक का अंजाम निश्चित है. चाहे वे पीर पंजाल की घाटियों में छिपे हों या इस्लामाबाद की गोद में, भारत उन्हें खोज निकालेगा और उनके अंजाम तक पहुंचाएगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).