प्यार से सहलाते और दुलार करते लोगों को देखकर परेशान हुआ उल्लू, पक्षी के रिएक्शन ने जीता दिल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों के प्यार और केयर को देखकर उल्लू हैरान हो जाता है, उनकी हरकतों से परेशान होकर उल्लू ऐसा रिएक्शन देता है, जो आपका भी दिल जीत सकता है.
Owl Viral Video: पशु-पक्षियों से प्यार करने वाले लोगों को तो जैसे सोशल मीडिया (Social Media) पर उनसे जुड़े वीडियोज देखने का बेसब्री से इंतजार रहता है. वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) न सिर्फ उनके वीडियोज देखना पसंद करते हैं, बल्कि पशु-पक्षियों को करीब से देखने को लेकर भी खासा उत्साहित रहते हैं. इंटरनेट पर भी देश और दुनिया भर के अजीबो-गरीब पशु-पक्षियों से जुड़े वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप थोड़ा हैरान भी हो सकते हैं और आपके चेहरे पर गजब की मुस्कान भी आ सकती है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में लोगों के प्यार और केयर को देखकर उल्लू (Owl) हैरान हो जाता है, उनकी हरकतों से परेशान होकर उल्लू ऐसा रिएक्शन देता है, जो आपका भी दिल जीत सकता है.
इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- वो मुझसे डर क्यों नहीं रहे हैं. मैं बड़ा और फ्लफी भी हूं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 13.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये तो बहुत क्यूट है, जबकि दूसरे ने लिखा है- नेचर सच में बहुत खूबसूरत है. वहीं एक अन्य ने लिखा है- मैं ये नहीं समझ पा रहा कि आखिर ये उड़ क्यों नहीं रहा है. यह भी पढ़ें: Owl Viral Video: उड़ने के बजाय तैरकर उल्लू ने पार किया रास्ता, वीडियो देख लोग बोले- अलग लेवल का टैलेंट
इंसानों की हरकत से परेशान हुआ उल्लू
🦉: Why are they not fearing me, I'm big and fluffy pic.twitter.com/z5MAydRaXj
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) October 1, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग उल्लू का रेस्क्यू कर रहे हैं. इस दौरान लोग पक्षी को प्यार से सहला रहे हैं और उसे दुलार कर रहे हैं. हालांकि इंसानों के इस प्यार और केयर को देखकर उल्लू हैरानी से उनकी तरफ देखने लगता है. उल्लू को देखकर ऐसा लगता है कि वो इस बात से बेहद हैरान है कि आखिर इंसान उस पर उतना प्यार क्यों लुटा रहे हैं, इसलिए वो एकटक लोगों को निहारता है और इस दौरान उसका जो एक्प्रेशन है वो देखने लायक होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

