वायरल

OMG! गर्मी से परेशान होकर शख्स ने टॉयलेट में लगवा लिया एसी, लोग बोले- बस इतना अमीर होना है (View Pic)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने गर्मी से परेशान होकर अपने घर के टॉयलेट में ही एसी लगवा लिया. इस नजारे को देख लोग कह रहे हैं कि बस इतना ही अमीर होना है.

OMG! गर्मी से परेशान होकर शख्स ने टॉयलेट में लगवा लिया एसी, लोग बोले- बस इतना अमीर होना है (View Pic)
टॉयलेट में एसी (Photo Credits: Instagram)

AC Installed in Toilet: देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी चरम पर है और लोग हीट वेव से खासा परेशान नजर आ रहे हैं. भीषण गर्मी के इस मौसम में देश के विभिन्न हिस्सों से कई चौंकाने वाले नजारे सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाते दिख रहे है. कोई घर को ठंडा रखने के लिए अपने छत पर जुगाड़ लगाता दिखता है तो कई लोग घर में एसी (AC) का इस्तेमाल करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाली तस्वीर तेजी से वायरल (Viral Pic) हो रही है, जिसमें एक शख्स ने गर्मी से परेशान होकर अपने घर के टॉयलेट में ही एसी लगवा (AC Installed in Toilet) लिया. इस नजारे को देख लोग कह रहे हैं कि बस इतना ही अमीर होना है.

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर @haseenkhan3933 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये तो मेरा ड्रीम वॉशरूम है भाई, जबकि दूसरे ने लिखा है- भाई साहब ये तो रईसी की हद है. वहीं एक अन्य ने लिखा है- बस लाइफ में इतना अमीर होना है. यह भी पढ़ें: Viral Video: जानलेवा गर्मी के बीच आउटडोर एसी यूनिट में लग गई आग, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

शख्स ने टॉयलेट में लगवाया एसी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Haseen Khan (@haseenkhan3933)

वायरल हो रही तस्वीर में शख्स अलग ही लेवल पर गर्मी को मात देने की कोशिश करता दिख रहा है. आप देख सकते हैं कि साधारण से दिखने वाले इस टॉयलेट में ऊपर की साइड पर एक एसी लगा हुआ है और तस्वीर के ऊपर लिखा है- बस इतना अमीर होना है. इस तस्वीर के कैप्शन की मानें तो यह गाजियाबाद के किसी घर की तस्वीर बताई जा रही है, जिसे देख यूजर्स हैरान हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).