वायरल

OMG! महिला ने बालों को स्टाइल करके सिर पर बनवाया यूनिक एक्वेरियरम, जिसमें तैरती दिखीं मछलियां (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक महिला के यूनिक हेयर स्टाइल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने अपने बालों को डिजाइन कराते हुए सिर पर एक यूनिक एक्वेरियम बनवा लिया, जिसमें मछलियां तैरती हुई दिखाई दे रही हैं.

OMG! महिला ने बालों को स्टाइल करके सिर पर बनवाया यूनिक एक्वेरियरम, जिसमें तैरती दिखीं मछलियां (Watch Viral Video)
महिला ने सिर पर बनवाया फिश एक्वेरियम (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: महिलाएं (Women) अक्सर खूबसूरत दिखने के लिए अपने हेयर स्टाइल (Hair Style) पर काम करती हैं और समय-समय पर अपने बालों को स्टाइल कराती हैं. उनमें भी कई लोग अपने बालों को अलग-अलग स्टाइल में अनोखी चीजों और जरूरी एक्सेसरीज के साथ डिजाइन करवाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक महिला के यूनिक हेयर स्टाइल का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें महिला ने अपने बालों को डिजाइन कराते हुए सिर पर एक यूनिक एक्वेरियम (Unique Aqarium) बनवा लिया, जिसमें मछलियां (Fishes) तैरती हुई दिखाई दे रही हैं. महिला के सिर पर बने इस यूनिक एक्वेरियम का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर aheadhairmedia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- हेयर आर्ट... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 26,339 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मैं ऐसा कभी नहीं कर सकता, दूसरे ने लिखा है- मैं इसे देख कर बहुत अच्छा फील कर रहा हूं, वहीं तीसरे ने लिखा है- आप सोती कैसे हैं? यह भी पढ़ें: Viral Video: कैंची की जगह आग की लपटों से कस्टमर के बाल कट करता दिखा बार्बर, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

देखें वीडियो-

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक सलून में कुर्सी पर महिला बैठी हुई है, जो आराम से अपना मोबाइल फोन चला रही है, जबकि सलून के दो हेयर आर्टिस्ट महिला के सिर पर बालों में जेली जैसी चीज लगाकर सिर पर किसी बर्तन का आकार बनाते हैं और सिर पर एक छोटा सा तालाब बनाकर उसमें पानी डालते हैं, फिर उसमें गोल्डन कलर की छोटी मछलियों को डाल देते हैं. महिला के सिर पर मछलियां तैरती हैं, जबकि महिला मुस्कुराते हुए अपने फोन में देख रही होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).