वायरल

OMG! टॉयलेट सीट में परोसी गई चॉकलेट आइस्क्रीम को मजे से खाते दिखे लोग, Viral Video देख आ जाएगी घिन्न

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वीडियो में कुछ लोगों को टॉयलेट सीट में परोसे गए आइस्क्रीम को मजे से खाते हुए देखा जा सकता है.

OMG! टॉयलेट सीट में परोसी गई चॉकलेट आइस्क्रीम को मजे से खाते दिखे लोग, Viral Video देख आ जाएगी घिन्न
टॉयलेट सीट में आइसक्रीम (Photo Credits: Instagram)

Chocolate Ice Cream in Toilet Seat: अधिकांश लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए जाते हैं. अपनी शाम को मजेदार बनाने के लिए लोग खाने की अलग-अलग चीजों को ट्राई करते हैं, जबकि अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए भी रेस्टोरेंट वाले कई तरह के प्रयोग करते हैं. कुछ लोग अपने मेन्यू के नाम ऐसे रखते हैं कि वो ट्रेंड में आ जाते हैं, जबकि कुछ लोग अजीबो-गरीब थीम के जरिए लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वीडियो में कुछ लोगों को टॉयलेट सीट (Toilet Seat) में परोसे गए आइस्क्रीम (Ice Cream) को मजे से खाते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो को millions2billions नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- लोग पागल हो चुके हैं, ट्रेंड के नाम पर कुछ भी और किसी में भी परोस रहे हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ये तो एकदम मल की तरह दिख रहा है, मैं इसे फ्री में भी नहीं खाउंगी. यह भी पढ़ें: Viral Video: डीजल में पराठे चल कर ग्राहकों को सर्व करता दिखा शख्स, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

टॉयलेट सीट में आइसक्रीम

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग रेस्टोरेंट में बैठे हैं और खाने के बाद उन लोगों ने आइस्क्रीम ऑर्डर किया. इसके बाद वेटर टॉयलेट सीट में ग्राहकों के लिए आइसक्रीम लेकर आता है, जिसे देख सभी हैरान हो जाते हैं. यह देखने में बिल्कुल मल जैसा दिखाई देता है, जिसे देख किसी को भी उल्टी आ जाए, फिर भी लोग उस आइस्क्रीम पर टूट पड़ते हैं और मजे से उसका लुत्फ उठाने लगते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).