वायरल

OMG! जाम में फंसे शख्स ने लगाया हैरान करने वाला जुगाड़, खुद की जान जोखिम में डालकर ऐसे निकला बाहर (Watch Viral Video)

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जाम में फंसा एक शख्स इससे बाहर निकलने के लिए ऐसा गजब का जुगाड़ लगाता है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. वायरल हो रहे वीडियो को देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं.

OMG! जाम में फंसे शख्स ने लगाया हैरान करने वाला जुगाड़, खुद की जान जोखिम में डालकर ऐसे निकला बाहर (Watch Viral Video)
जाम से निकलने का शख्स ने लगाया हैरान करने वाला जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: हमारे देश में ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) एक बड़ी समस्या है, जिससे अधिकांश लोगों को आए दिन दो-चार होना पड़ता है. हालांकि कई लोग ट्रैफिक से बाहर निकलने के लिए कई तरह के जुगाड़ लगाते हैं, वहीं कई लोग ट्रैफिक के हटने का इंतजार करने के बजाय अपनी जान जोखिम में डालकर उससे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जाम में फंसा एक शख्स इससे बाहर निकलने के लिए ऐसा गजब का जुगाड़ (Jugaad) लगाता है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. वायरल हो रहे वीडियो को देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1,354,162 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- इंडिया रुकेगा नहीं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- यह तकनीक देश से बाहर नहीं जानी चाहिए. यह भी पढ़ें: शख्स ने स्कूटी पर भर लिया इतना सामान कि नहीं रही बैठने की जगह, Viral Video देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी सवार शख्स जाम से बचने के लिए हैरतअंगेज तरीका निकालता है. शख्स अपनी स्कूटी को लेकर जाम में फंसे ट्रक के नीचे से जाने लगता है. हैरत की बात तो यह है कि उस शख्स को ऐसा करते देख कुछ और लोग भी उसके पीछे-पीछे उसी की तरह जान को जोखिम में डालकर जाम से निकलने की कोशिश करने लगते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).