OMG! क्या आपने देखी है दो मुंह और चार आंखों वाली मछली, इस अजीबो-गरीब फिश ने उड़ाए सबके होश (Watch Viral Video)
क्या आपने कभी दो मुंह और चार आंखों वाली अजीबो-गरीब मछली देखी है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही विचित्र मछली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मछली के दो मुंह और चार आंखें दिखाई दे रही है. इस विचित्र सी मछली को कार्प फिश कहा जाता है.
Fish With 2 Mouth and 4 Eyes Viral Video: आपने अब तक तो कई प्रकार की मछलियां (Fishes) देखी होंगी. विशालकाय समंदर से लेकर नदी और तालाबों में तैरने वाली मछलियों के दिलचस्प वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दो मुंह और चार आंखों वाली अजीबो-गरीब मछली (Weird Fish) देखी है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही विचित्र मछली का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मछली (Fish) के दो मुंह और चार आंखें दिखाई दे रही हैं. इस विचित्र सी मछली को कार्प फिश कहा जाता है. ट्विटर पर शेयर किए गए इस मछली के वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं.
वीडियो देखने के बाद कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कई इसे सोवियत संघ के जमाने में चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट त्रासदी से निकली मछली बता रहा है. उधर इस वायरल वीडियो पर वैज्ञानिक कुछ भी स्पष्ट बोलने की स्थिति में नहीं हैं. हालांकि वीडियो में नजर आ रही दो मुंह और चार आंखों वाली यह मछली बिल्कुल स्वस्थ दिखाई दे रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मछलियों के साथ खेलती और प्यार जताती बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल, उसकी क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग
देखें वीडियो-
Holy Mother of Carp pic.twitter.com/iTwu6wfJn2
— OddIy Terrifying (@closecalls7) September 17, 2022
बहरहाल, इस अजीबोगरीब मछली के बारे में अमेरिका की दक्षिण कैरोलिना यूनिवर्सिटी के जीवविज्ञानी डॉ. टिमोथी मूसो का कहना है कि ज्यादातर रेडिएशन से होने वाला म्यूटेशन विकास को रोक देता है. इसके साथ ही जीवित रहने की अवधि और प्रजनन क्षमता को भी कम कर देता है. हालांकि इस मछली के साथ ऐसा क्या हुआ है, इसके बारे में फिलहाल कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

