No Tree-Structue Fall Near Trident Hotel: मुंबई के ट्रायडेंट होटल में 'तौकते' तूफान के कारण नहीं हुआ कोई हादसा- यहां जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज से वायरल हो रहा है. दावा किया गया है कि यह वीडियो मुंबई में नरीमन पॉइंट स्थित ट्रायडेंट होटल का है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae)  को लेकर पश्चिमी राज्यों में अलर्ट है. गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. इस बीच तौकते खतरनाक रफ्तार से गुजरात की तरफ बढ़ रहा है. मुंबई सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई हिस्सों में इसका असर दिख रहा है. चक्रवात 'तौकते ' के चलते मुंबई सहित कई जगह तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. IMD के अनुसार तूफान के और जोर पकड़ने की आशंका है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज से वायरल हो रहा है. दावा किया गया है कि यह वीडियो मुंबई में नरीमन पॉइंट स्थित ट्रायडेंट होटल का है. Cyclone Tauktae: मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों पर खतरा, 12,000 से अधिक निवासियों को किया गया दूसरी जगह शिफ्ट.

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक स्थान पर कई गाड़ियां पार्किंग में खड़ी हैं. वीडियो में तेज हवा चलती दिख रही है. कुछ ही सेंकेंड बाद वीडियो में दिखता है कि इमारत का एक हिस्सा तेज हवा (तूफान) के चलते इन गाड़ियों पर गिर जाता है, जिससे कई गाड़ियां छतिग्रस्त हो गई हैं.

यहां देखें वीडियो

आकाशवाणी मुंबई का ट्वीट

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला यह वीडियो फेक है. यह वीडियो मुंबई का नहीं है. वास्तव में यह वीडियो सऊदी अरब के मदीना का है और यह वीडियो पिछले साल यानी 2020 का है. वीडियो में भी आप डेट जुलाई 2020 देख सकते हैं.

आकशवाणी मुंबई ने भी बताया कि मुंबई के ट्रायडेंट होटल में इस तरह की कोई घटना नहीं घटी है. यह वीडियो फर्जी है. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो पर भरोसा न करें.

Fact check

Claim

मुंबई में नरीमन पॉइंट स्थित ट्रायडेंट होटल में तेज हवा के चलते इमारत का एक हिस्सा गाड़ियों पर गिर गया, जिससे कई गाड़ियां छतिग्रस्त हो गई हैं.

Conclusion

यह वीडियो मुंबई का नहीं है और यह वीडियो साल 2020 का है.

Full of Trash
Clean
Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट