No Sex Please: गुजरात में शख्स ने अपने बेटे को बहू के साथ सेक्स करने से किया मना, कहा- उस पर है बुरी आत्मा का साया
गुजरात के गांधी नगर में रहने वाले एक शख्स का दावा है कि अगर उसका बेटा अपनी पत्नी के साथ सेक्स करता है तो बहु के शरीर में मौजूद बुरी आत्मा उसके बेटे के शरीर में प्रवेश कर जाएगी. महिला ने अब इस मामले की पुलिस शिकायत दर्ज कराई है. महिला की शिकायत पर घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
गांधी नगर: देश में काले-जादू और तंत्र-मंत्र (Black Magic) जैसे अंधविश्वास (Superstition) के खिलाफ कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके देश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह के अंधविश्वास की कई खबरें सुनने व देखने को मिल ही जाती हैं. ताजा मामला गुजरात (Gujarat) से है, जहां एक शख्स ने अपने बेटे (Son) और बहू (Daughter-in-law) को सेक्स (Sex) करने से इसलिए रोक दिया, क्योंकि उसका मानना है कि उसकी बहू के शरीर पर बुरी आत्मा (Evil Spirit) का साया है. गुजरात के गांधी नगर (Gandhi Nagar) में रहने वाले एक शख्स का दावा है कि अगर उसका बेटा अपनी पत्नी के साथ सेक्स करता है तो बहू के शरीर में मौजूद बुरी आत्मा (Spirit) उसके बेटे के शरीर में प्रवेश कर जाएगी.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अब इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला की शिकायत पर घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. 43 वर्षीय महिला का आरोप है कि जब उसने अपने ऊपर लगाए जा रहे बेतुके आरोपों का विरोध जताया तो उसके ससुराल वालों और उसके पति ने उसकी पिटाई कर दी. यह भी पढ़ें: भूत से था महिला का रिश्ता, जब की शादी तोड़ने की बात तो 300 साल पुरानी समुद्री डाकू की आत्मा ने दी ये धमकी, देखें इस अनोखी शादी का वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इसी साल फरवरी महीने में कोर्ट मैरिज की थी और शादी के बाद अपने पति के साथ रहने के लिए महिला वड़ोदरा से गांधी नगर शिफ्ट हो गई. महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर का दावा है कि उसके शरीर पर बुरी आत्मा का साया है और सेक्स करने पर वो आत्मा महिला के पति के शरीर में दाखिल हो जाएगी.
इतना ही नहीं पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि उसकी सास ने अपने पति को पीड़िता का यौन शोषण करने के लिए भी उकसाया. महिला की मानें तो जब भी वो घर पर अकेली होती थी, उसकी सास अपने पति को बहू का शोषण करने के लिए कहती थी. खबरों के अनुसार, 10 मार्च को पीड़िता को अपने पति का घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था, जिसके बाद महिला के परिवार वाले सुलह कराने के लिए उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

