वायरल

भूत से था महिला का रिश्ता, जब की शादी तोड़ने की बात तो 300 साल पुरानी समुद्री डाकू की आत्मा ने दी ये धमकी, देखें इस अनोखी शादी का वीडियो

उत्तरी आयरलैंड में रहनेवाली अमांडा टीग नाम की इस महिला का कहना है कि उसने अपने भूत पति जैक की आत्मा और उसके द्वारा जाने से मारने की कोशिश के उस खौफ को बेहद करीब से महसूस किया है.

भूत से था महिला का रिश्ता, जब की शादी तोड़ने की बात तो 300 साल पुरानी समुद्री डाकू की आत्मा ने दी ये धमकी, देखें इस अनोखी शादी का वीडियो
300 साल पुराने समुद्री डाकू के भूत से की महिला ने शादी (Photo Credits: YouTube grab)

भूत-प्रेत (Ghost) और आत्माओं (Evil Spirit) से जुड़ी कई कहानियां सुनने को मिलती हैं. यहां तक कि ऐसी कई जगहों का जिक्र भी सुनने को मिलता है जिनके बारे में कहा जाता है कि सूरज ढ़लने के बाद वहां सिर्फ भूतों का डेरा लगता है. कई लोग अपने आस-पास भूत-प्रेत के होने के एहसास का भी दावा करते हैं, लेकिन नकारात्मक शक्तियों से जुड़े इन तमाम किस्से-कहानियों में क्या आपने कभी यह सुना है कि किसी इंसान ने किसी भूत से शादी की हो. शायद नहीं, क्योंकि ऐसा आमतौर पर सुनने को नहीं मिलता है. हालांकि एक ऐसी ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिस पर यकीन करना बेहद मुश्किल है.

जानकारी के अनुसार. हाल ही में एक महिला ने दावा किया है कि उसने एक समुद्री डाकू के भूत (ghost of a pirate)से शादी की थी, लेकिन शादी के महज एक साल के भीतर ही उसने इस रिश्ते से अलग होने का फैसला किया. जब महिला इस रिश्ते से अलग होने की कोशिश करने लगी तो उसके भूत पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की. उत्तरी आयरलैंड (Northern Ireland) में रहनेवाली अमांडा टीग (Amanda Teague) नाम की इस महिला का कहना है कि उसने अपने भूत पति जैक (Jack) की आत्मा और उसके द्वारा जान से मारने की कोशिश के उस खौफ को बेहद करीब से महसूस किया है.

बताया जाता है कि पिछले एक दशक से महिला आत्माओं और भूतों की दुनिया से संवाद साधने का अभ्यास कर रही थी. इस दौरान उसने कई आत्माओं से संवाद भी किया. महिला की मानें तो जब वो 1700वीं सदी पर एक किताब लिख रही थी, तब उसे लगा कि कोई एनर्जी उसे घेर रही है. महिला ने उस ऊर्जा से संवाद किया तो उसे पता चला कि वह 300 साल पुराने समुद्री डाकू की आत्मा है. करीब 6 महीने तक बात करने के बाद महिला और समुद्री डाकू के भूत जैक ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. महिला ने जैक नाम के भूत से फरवरी 2016 में शादी कर ली. शादी के लिए बकायदा दो समारोह आयोजित किए गए, जिसमें से एक का आयोजन अटलांटिक महासागर (Atlantica ocean) में किया गया था.

वीडियो में देखें समुद्री डाकू के भूत और महिला की शादी- 

अमांडा ने जैक के भूत से शादी तो कर ली, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके वैवाहिक रिश्ते में काफी समस्याएं आने लगीं. महिला की मानें तो भूत से शादी करना उसके लिए किसी त्रासदी से कम नहीं था, क्योंकि इसका उसकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ा. महिला का कहना है कि शादी के बाद जैक के भूत ने अपनी नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया और महिला को एहसास हुआ कि उस भूत महिला की ऊर्जा को खत्म करने के लिए उसका इस्तेमाल कर रहा है. यह भी पढ़ें: खौफनाक!! हॉलीवुड की इस हिरोइन को भूत ने बनाया था अपनी हवस का शिकार, फिर हुआ....

इस बात का एहसास होते ही महिला ने उससे रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया, लेकिन रिश्ता खत्म करने की बात सुनते ही उस भूत ने महिला को जान से मारने की कोशिश की. डेली स्टार से बात करते हुए महिला ने कहा कि जब उसने भूत से कहा कि वो उसे छोड़कर चला जाए तो उसने जाने से इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की कोशिश की. इसके बाद महिला को उससे छुटकारा पाने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेना पड़ा और एक बहुत ही भयानक अनुभव के बाद उसे उस भूत से छुटकारा मिल पाया है, लेकिन इसका खामियाजा उसकी सेहत को भुगतना पड़ा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2019 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).