वायरल

शरारती गजराज! बच्चों की तरह पानी में मस्ती करते दिखे तीन हाथी, आपके मन को मोह लेगा यह Viral Video

सोशल मीडिया पर शरारती गजराज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन हाथी मिलकर पानी में जमकर शरारत करते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी शरारत से जुड़ा यह वीडियो आपका मन मोह लेगा.

शरारती गजराज! बच्चों की तरह पानी में मस्ती करते दिखे तीन हाथी, आपके मन को मोह लेगा यह Viral Video
पानी में शरारत करते हाथी (Photo Credits: X)

Elephants Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) से जुड़े मजेदार वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जो लोगों को खासा पसंद भी आते हैं. वैसे तो हाथी अपने परिवार के साथ मस्त रहने वाले जानवर हैं, जो आमतौर पर शांति से रहना पसंद करते हैं, लेकिन अगर कोई उन्हें बेवजह परेशान करे या फिर उनके इलाके में अतिक्रमण करे तो फिर ये उसे सबक सिखाना भी अच्छे से जानते हैं. हाथी यूं तो अकेले भी मजे से अपना समय बिता सकते हैं, लेकिन उसके साथ अगर दो दोस्त और मिल जाए तो फिर क्या बात है. जी हां, सोशल मीडिया पर शरारती गजराज का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तीन हाथी मिलकर पानी में जमकर शरारत करते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी शरारत से जुड़ा यह वीडियो आपका मन मोह लेगा.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हाथी ऐसे ही होने चाहिए, देखने में बहुत सुंदर, खुश और आज़ाद... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 347k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Video: मलप्पुरम में एक 15 फीट गहरे कुएं में गिरा जंगली हाथी, वन विभाग ने ऐसे बचाया, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन हाथी मजे से पानी में मस्ती करते हुए आगे बढ़ते हैं. ये तीनों हाथी पानी में छप-छप करते आगे आते हैं और अपनी सूंड से पानी में शरारत करते हैं. पानी के भीतर शरारत करते ये हाथी अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).