Viral Video: बिल्ली मौसी को अपने सामने देख डर के मारे हुई चूहे की हालत खराब, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों बिल्ली और चूहे का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको भी टॉम एंड जेरी की याद आ जाएगी. दरअसल, वीडियो में बिल्ली मौसी को अपने सामने देखकर चूहे की हालत डर के मारे इतनी खराब हो जाती है कि वो अजीबो-गरीब अंदाज में चिल्लाने लगता है.
Cat and Rat Viral Video: बिल्ली (Cat) मौसी और चूहे (Rat) को एक-दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है, क्योंकि चूहे जब भी बिल्ली मौसी को अपने सामने देखते हैं वो फौरन भाग खड़े होते हैं. आपने कभी न कभी टीवी पर 'टॉम एंड जेरी' कार्टून तो देखा ही होगा, जिसमें बिल्ली और चूहे की लड़ाई देख आपने जमकर ठहाके भी लगाए होंगे. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों बिल्ली (Cat) और चूहे (Rat) का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आपको भी 'टॉम एंड जेरी' की याद आ जाएगी. दरअसल, वीडियो में बिल्ली मौसी को अपने सामने देखकर चूहे की हालत डर के मारे इतनी खराब हो जाती है कि वो अजीबो-गरीब अंदाज में चिल्लाने लगता है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर gelak_sakan.my नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- बिल्ली को देख कर चूहे को एंजायटी अटैक आ गया, जबकि एक ने लिखा है- ये नजारा देख मुझे टॉम एंड जेरी कार्टून की याद आ गई. यह भी पढ़ें: नन्हे बंदर को अपने बच्चे की तरह सीने से लगाकर घूमती दिखी बिल्ली मौसी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की बिल्ली आराम से बैठी हुई है और उसके सामने एक चूहा डर के मारे कोने में दुबका हुआ दिखाई दे रहा है. चूहे के रिएक्शन को देख यह लग रहा है कि वो बिल्ली को देख बुरी तरह से घबराया हुआ है और चिल्लाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि यह वीडियो कहां का है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इस वीडियो देख लोगों के चेहरे पर हंसी जरूर आ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

