वायरल

अपने बच्चों के लिए प्रोटेक्टिव दिखी खरगोश, उन्हें खतरे से बचाने के लिए मां ने किया खास इंतजाम (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मां खरगोश का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो खतरे से अपने बच्चों को बचाने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम करती दिख रही है.

अपने बच्चों के लिए प्रोटेक्टिव दिखी खरगोश, उन्हें खतरे से बचाने के लिए मां ने किया खास इंतजाम (Watch Viral Video)
अपने बच्चों की सुरक्षा करती मां खरगोश (Photo Credits: Instagram)

Rabbit Viral Video: सच कहते हैं कि इस धरती पर मां (Mother) के समान दूसरा कोई नहीं है, इसलिए तो मां को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. मां की ममता की तुलना इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है, क्योंकि वो हमेशा ही अपनी संतान की सुरक्षा के लिए खुद की जान भी जोखिम में डालने को तैयार रहती है. अब मां चाहे किसी इंसान की हो या फिर किसी जानवर की, अपने बच्चे के लिए उसकी ममता और बलिदान की भावना कभी कम नहीं होती है. मां की ममता और उसके बलिदान से जुड़े कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक मां खरगोश (Rabbit) का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो खतरे से अपने बच्चों को बचाने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम करती दिख रही है.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मां खरगोश अपने बच्चों को खतरे से बचाने के लिए छुपाती है, उन्हें छिपने की जगह से बाहर लाकर खाना खिलाती है और फिर उन्हें सुरक्षित रखती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: दोस्त की पीठ पर चढ़कर अकेले ही खाना खाने लगा खरगोश, फिर नाराज कछुए ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

अपने बच्चों की सुरक्षा करती मां खरगोश

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मां खरगोश पहले मिट्टी खोदती है, जिसके भीतर से उसके छोटे-छोटे बच्चे बाहर आते हैं. वो अपने बच्चों को खाना खिलाती है और कुछ देर तक अपने सीने से लगाकर उन्हें प्यार करती है, फिर उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें फिर से उसके द्वारा बनाए गए सुरक्षित स्थान के अंदर जाने के लिए कहती है. जब बच्चे अंदर चले जाते हैं तो वो फिर से मिट्टी डालकर उस स्थान को कवर कर देती है, ताकि किसी को पता न चल सके कि उसके अंदर खरगोश के बच्चे छुपे हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).