Monkey Viral Video: मां बंदरिया ने अपने बच्चे कुछ इस तरह से रगड़-रगड़ कर नहलाया, वायरल वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन
एक बंदरिया और उसके बच्चे का एक बहुत ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदरिया अपने बच्चे को गोदी से उतारकर रगड़-रगड़ कर नहलाती है, बच्चा भागने की कोशिश भी करता है लेकिन फिर उसे पकड़कर बंदरिया जबरदस्ती से नहलाने लगती है.
Monkey Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता है. आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) की विशेषता वाले अनगिनत वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, लेकिन उनमें भी वही वीडियो काफी सुर्खियां बटोरते हैं जो अलग होते हैं. वैसे मां और बच्चे के बीच प्यार दर्शाने वाले वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आते हैं. इसी कड़ी में एक बंदरिया (Mother Monkey) और उसके बच्चे (Baby Monkey) का एक बहुत ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदरिया अपने बच्चे को गोद से उतारकर रगड़-रगड़ कर नहलाती है, बच्चा भागने की कोशिश भी करता है लेकिन फिर उसे पकड़कर बंदरिया जबरदस्ती नहलाने लगती है.
इस वीडियो को आईएफएस डॉ. सम्राट गोवड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे अब तक 27.9k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- मां तो मां ही होती है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये तो तोड़-मरोड़ धुलाई है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- मां तो मां होती है, चाहे वो जानवर की हो या इंसान की. मां की जगह कोई भी नहीं ले सकता. यह भी पढ़ें: शख्स के साथ बंदरों ने मचा आतंक, एक ने किया पीछा तो दूसरे ने जमकर की लूटपाट (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Baby bathing... pic.twitter.com/uWftpaSkYl
— Dr.Samrat Gowda IFS (@IfsSamrat) March 24, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदरिया अपने बच्चे की गर्दन और हाथ पकड़कर उसे पानी में नहलाने की कोशिश कर रही है. वो इंसानों की तरह ही कभी अपने बच्चे की गर्दन साफ करती है तो कभी उसके पेट पर पानी डालकर उसे रगड़-रगड़ कर नहलाने की कोशिश करती है. इस दौरान बच्चा भागने की भी कोशिश करता है, लेकिन बंदरिया उसे झट से पकड़ लेती है और फिर से उसे पानी में डालकर नहलाने लगती है. यकीनन इस इस वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

