शख्स के साथ बंदरों ने मचा आतंक, एक ने किया पीछा तो दूसरे ने जमकर की लूटपाट (Watch Viral Video)
दो बंदरों के आतंक का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर शख्स को दौड़ा लेता है तो वहीं दूसरा बंदर उसकी चीजों के साथ लूटपाट करता दिखता है. वीडियो में देख सकते हैं कि मशहूर यूट्यूबर लोगन पॉल के पीछे एक बंदर भागता है, जबकि दूसरा बंदर उनके बैग में रखे सामान को लूटने लगता है.
Monkey Viral Video: बंदरों (Monkeys) की हैरान करने वाली हरकतों के कई दिलचस्प वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते हैं. ये बंदर कभी क्यूट सी शरारतों के जरिए लोगों के दिलों को जीत लेते हैं तो कभी ये गुस्से में किसी पर हमला करते हुए भी दिख जाते हैं. कभी-कभी इंसानों की नकल करके ये लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं. इसी कड़ी में दो बंदरों के आतंक का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर शख्स को दौड़ा लेता है तो वहीं दूसरा बंदर उसकी चीजों के साथ लूटपाट करता दिखता है. वीडियो में देख सकते हैं कि मशहूर यूट्यूबर लोगन पॉल के पीछे एक बंदर भागता है, जबकि दूसरा बंदर उनके बैग में रखे सामान को लूटने लगता है.
बंदरों के इस हैरान करने वाले कारनामे के वीडियो को खुद लोगन पॉल ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- देखो क्या हुआ? शेयर किए जाने के कुछ ही देर बाद यह वीडियो वायरल होने लगा. इसे अब तक 2.8M व्यूज मिल चुके हैं. 4,954 लोगों ने रीट्वीट और 103.3K लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Monkey Romance Video: बंदर और बंदरिया की संबंध बनाते वीडियो शूट कर रहा था शख्स, बंदर को आया गुस्सा उसने कर दी खटिया खड़ी
देखें वीडियो-
wtf just happened@primehydrate pic.twitter.com/sbZMWXWfuB
— Logan Paul (@LoganPaul) January 30, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यूट्यूबर लोगन पॉल को कुछ बंदर काफी परेशान कर रहे हैं. वीडियो के शुरुआत में बंदरों के समूह में से एक बंदर शख्स के बैग से सामान बाहर निकालता है, जिसमें उनका कैमरा भी है. जैसे ही वो बंदर को भगाने की कोशिश करते हैं, वैसे ही दूसरा बंदर उन्हें दौड़ा लेता है. बंदरों पर वो चिल्लाते भी हैं, लेकिन बंदर कहां उनकी मानने वाले थे, लिहाजा वो अपना आतंक जारी रखते हैं. हालांकि वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है कि उत्पात मचाने के बाद बंदर वहां से चले जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

