Monkey Romance Video: बंदर और बंदरिया की संबंध बनाते वीडियो शूट कर रहा था शख्स, बंदर को आया गुस्सा उसने कर दी खटिया खड़ी
बंदर इंसानों की तरह हूबहू नकल करने में माहिर हैं, इसलिए उन्हें इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. इसी कड़ी में बंदर और बंदरिया के रोमांस का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बंदर और बंदरिया संबंध बनाते दिख रहे हैं, तभी उस दौरान एक शख्स वीडियो बनाने लगता है, जिसके बाद बंदर उसकी खटिया खड़ी कर देता है.
Monkey Romance Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो आए दिन बंदरों (Monkeys) के कई दिलचस्प और रोमांचक वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी बंदरों के बर्तन धोने के तो कभी इंसानों की तरह हरकतों वाले वीडियो सामने आते रहते हैं. बंदर इंसानों की तरह हूबहू नकल करने में माहिर हैं, इसलिए उन्हें इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. इसी कड़ी में बंदर और बंदरिया के रोमांस का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बंदर और बंदरिया संबंध बनाते दिख रहे हैं, तभी उस दौरान एक शख्स वीडियो बनाने लगता है, जिसे देखकर बंदर (Monkey) को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स की खटिया खड़ी कर देता है.
इस वीडियो को_geowildandnature.fervour नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जियोवाइल्ड आप इसे कैसे कैप्शन देंगे. क्रेडिट के लिए डीएम अधिक प्रकृति सामग्री के लिए @_geowild का अनुसरण करें. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 4,168 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि अपने काम से काम रखो, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- क्या आप मेरा एमएमएस बना रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: फोन पर बंदरों ने देखा खुद का क्लिप, उनके रिएक्शन का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर और बंदरिया रोमांस कर रहे हैं. दोनों एक-दूसरे से संबंध बना रहे होते हैं, तभी एक शख्स अपने मोबाइल से इस नजारे को शूट करने लगता है. शख्स को ऐसा करते देख बंदर को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स को दौड़ा लेता है. बंदर को गुस्से में अपनी तरफ आता देख शख्स वहां से तेजी से दौड़ लगा लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

