वायरल

बच्चों को अकेला छोड़कर घर से बाहर निकली थी मां, जब वापस लौटी तो नजारा देख उड़ गए होश (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर बच्चों की शरारत से जुड़ा हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चों को अकेला छोड़कर घर से बाहर तो निकल जाती है, लेकिन फिर जब वो वापस घर लौटती है तो घर के अंदर का नजारा देखकर उसके होश ही उड़ जाते हैं.

बच्चों को अकेला छोड़कर घर से बाहर निकली थी मां, जब वापस लौटी तो नजारा देख उड़ गए होश (Watch Viral Video)
शरारती बच्चे (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: वैसे तो बच्चों (Kids) को भगवान का रूप माना जाता है, जो दिखने में काफी मासूम होते हैं, लेकिन उनकी शरारतें कई बार लोगों के होश उड़ा देती हैं. खासकर, छोटे बच्चों की शरारतों से उनके माता-पिता (Parents) बेहद परेशान हो जाते हैं. कई बार तो ये बच्चे ऐसे कारनामे कर बैठते हैं, जिनके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर बच्चों की शरारत से जुड़ा हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चों को अकेला छोड़कर घर से बाहर तो निकल जाती है, लेकिन फिर जब वो वापस घर लौटती है तो घर के अंदर का नजारा देखकर उसके होश ही उड़ जाते हैं.

इस वीडियो को okewt_ नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- हमारे घर में भी ऐसा ही होता है, जबकि दूसरे ने लिखा है- बच्चों की शैतानियां कम नहीं होती हैं. यह भी पढ़ें: मुर्गे के साथ खेलते समय उसका मेकअप करने लगी बच्ची, नेल पॉलिश लगाकर किया उसका श्रृंगार (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OKEWT (@okewt_)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चे किचन में दिखाई दे रहे हैं जो आटा गिराकर उसके साथ खेल रहे हैं. आटे में जिस तरह से ये बच्चे सने हुए हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितने शरारती हैं. जब उनकी मां घर पहुंचती है तो बच्चों के साथ-साथ घर की हालत देखकर पहले तो वो हैरान हो जाती है, फिर बच्चों को आटे में सना देख वो हंसने लगती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).