वायरल

मुर्गे के साथ खेलते समय उसका मेकअप करने लगी बच्ची, नेल पॉलिश लगाकर किया उसका श्रृंगार (Watch Viral Video)

इंटरनेट पर इन दिनों एक बच्ची और मुर्गे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची खेलते-खेलते मुर्गे का मेकअप करना शुरु कर देती है और वो मुर्गे को नेल पॉलिश लगाकर उसका श्रृंगार करती है

मुर्गे के साथ खेलते समय उसका मेकअप करने लगी बच्ची, नेल पॉलिश लगाकर किया उसका श्रृंगार (Watch Viral Video)
मुर्गे को नेल पॉलिश लगाती बच्ची (Photo Credits: X)

Viral Video: बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है, इसलिए ये अपने सरल स्वभाव और मासूमियत से किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं. बच्चे सिर्फ इंसानों के ही नहीं, बल्कि जानवरों का भी दिल जीतने में माहिर होते हैं और उनसे दोस्ती कर लेते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) और बच्चों (Kids) के बीच दोस्ती का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आपने देखे होंगे. इसी कड़ी में इंटरनेट पर इन दिनों एक बच्ची (Girl) और मुर्गे (Chicken) का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्ची खेलते-खेलते मुर्गे का मेकअप करना शुरु कर देती है और वो मुर्गे को नेल पॉलिश (Nail Polish)  लगाकर उसका श्रृंगार करती है. यहां दिलचस्प बात तो यह है कि मुर्गा भी आराम से उस बच्ची से नेल पॉलिश लगवाने लगता है.

इस वीडियो को @ThebestFigen नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- लड़कियां... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- और मुर्गा उसे ऐसा करने की अनुमति देता है, मुर्गे की आंखों में देखो, जबकि दूसरे ने लिखा है- मुर्गे की दिलचस्पी दिखाई दे रही है. यह भी पढ़ें: पिता ने अपनी लाड़ली के हाथों में लगाया नेल पॉलिश, बच्ची ने दिया ऐसा रिएक्शन, दिल जीत लेगा बाप-बेटी का Viral Video

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्ची मुर्गे के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाती दिख रही है. आमतौर पर जानवर इंसानों के पास जाने से डरते हैं, लेकिन यह मुर्गा बच्ची के पास बिल्कुल सुरक्षित महसूस कर रहा है. तभी तो मुर्गा आराम से बच्ची के पास बैठकर अपने नाखूनों में नेल पॉलिश लगाने दे रहा है और बच्ची जिस तरह से उसका श्रृंगार कर रही है वो सच में काबिले तारीफ है. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वो इस पर अपना दिल हार रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).