Viral Video: अपने बच्चों के साथ सड़क पार करती दिखी मां भालू, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन
सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां भालू अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार करती दिखाई दे रही है. अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना से मां भालू और उसके शावकों का यह वीडियो वन्यजीव प्रेमियों को बेहद पसंद आ रहा है.
Viral Video: जिस तरह से इंसानों में अपने बच्चों के लिए मां अपना सर्वस्व न्योछावर कर देती है और उनकी सुरक्षा के लिए दुनिया से लड़ जाती है, उसी तरह से जानवरों में भी मां अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है. छोटे बच्चे अक्सर अपनी मां का अनुसरण करते हैं और कहीं भी जाते समय मां अपने बच्चों की सुरक्षा का खास तौर पर ख्याल रखती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मां भालू (Mother Bear) अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार करती दिखाई दे रही है. अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना से मां भालू (Bear) और उसके शावकों (Baby Bear) का यह वीडियो वन्यजीव प्रेमियों को बेहद पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को juliebravewriter नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मैंने इस वीडियो को लगातार 20 बार देखा, बहुत प्यारा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- एक खूबसूरत परिवार, भगवान उन सभी को उनके जीवन में आशीर्वाद दें. यह भी पढ़ें: Viral Video: पेड़ की ऊंचाई से अपने बच्चे के साथ उतरती दिखी मां भालू, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
बच्चों के साथ सड़क पार करती मां भालू
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां भालू और उसके बच्चे एशविले के जंगलों में घूमते हुए दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि जैसे ही जूली ने दूर से भालुओं को आते देखा तो उन्होंने अपनी कार रोक दी, ताकि जानवर आराम से सड़क पार कर सकें. जब कार पूरी तरह से रुक गई तो मां भालू ने सावधानी से आसपास देखा और फिर अपने शावकों के साथ सुरक्षित सड़क पार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

