वायरल

Monkey Dance Viral Video: पानी की टंकी में डुबकी लगाकर बंदरों ने दी भीषण गर्मी को मात, नहाते हुए जमकर किया डांस

पानी की टंकी में डुबकी लगाकर भीषण गर्मी को मात देने वाले नटखट बंदरों का दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरों का एक झुंड पानी में डुबकी लगाकर न सिर्फ स्नान कर रहा है, बल्कि जमकर डांस करता दिख रहा है.

Monkey Dance Viral Video: पानी की टंकी में डुबकी लगाकर बंदरों ने दी भीषण गर्मी को मात, नहाते हुए जमकर किया डांस
पानी की टंकी में डुबकी लगाते बंदर (Photo Credits: Instagram)

Monkey Dance Viral Video: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी (Scorching Heat) का प्रकोप लगातार जारी है और चिलचिलाती गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर दिया है. गर्मी के मौसम (Summer) में बढ़े हुए तापमान को देखकर अधिकांश लोगों को बस यही लगता है कि वो हर समय ठंडे-ठंडे पानी से नहाते रहें. सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी गर्मी से इस कदर बेहाल हैं कि वो भी खुद को पानी में डुबकी लगाने से नहीं रोक पा रहे हैं. इसी कड़ी में पानी की टंकी (Water Tank) में डुबकी लगाकर भीषण गर्मी को मात देने वाले नटखट बंदरों (Monkey) का दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बंदरों का एक झुंड पानी में डुबकी लगाकर न सिर्फ स्नान कर रहा है, बल्कि जमकर डांस करता दिख रहा है.

इस वीडियो को parihar.the.indian नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. 30 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 994,631 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'पानी वाला डांस' गाना बज रहा है और बंदर पानी की टंकी में डुबकी लगाकर भीषण गर्मी को मात देते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: भीषण गर्मी में प्यास से तड़प रही बंदरिया ने मांगा पानी, शख्स ने ऐसे की उसकी मदद

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छत पर मौजूद पानी की टंकी में बंदर बड़े ही मजे से डुबकी लगा रहे हैं. करीब चार बंदर पानी से भरी दो टंकियों में बारी-बारी से डुबकी लगाकर नहाने का लुत्फ उठा रहे हैं. पानी में नहाकर, डांस करके और मस्ती करके ये बंदर भीषण गर्मी को मात दे रहे हैं. उनकी इस हरकत को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है और इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).