मास्क लगाए बंदर का वीडियो जीत रहा है लोगों का दिल, उसकी क्यूटनेस देख मुस्कुरा देंगे आप (Watch Viral Video)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर अलग-अलग स्टाइल में मास्क लगा रहा है. बंदर के हाथ में काले रंग का मास्क दिखाई दे रहा है और वह उस मास्क को कभी अपनी नाक पर, कभी अपनी आंख और कभी अपने मुंह पर लगाता है. वहीं वो कभी अपने हाथ में मास्क लेकर यहां-वहां चलने लगता है. मास्क लिए बंदर का क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Viral Video: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के इस दौर में हर किसी के चेहरे पर मास्क (Mask) दिखना अब आम बात हो गई है. इंसानों के साथ-साथ कई बार जानवरों को भी मास्क पहनते हुए देखा गया है. इस बीच एक बंदर का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर (Monkey) मास्क इस कदर लगा रहा है कि न चाहते हुए भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है. बंदर की क्यूटनेस सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रही है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हर कोई मास्क लगाना चाहता है. बंदर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 61.2K व्यूज मिले हैं, जबकि इसे 783 लोगों ने रीट्वीट और 4,811 लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इन इंसानों को तो यह बात समझ में आ गई है सर… पर पता नहीं हम बंदरों को यह बात कम समझ में आएगी कि मास्क ही कोरोना से सुरक्षा की पहली कड़ी है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- मास्क को डिस्पोज करते समय हमें जिम्मेदार होने की आवश्यकता है, यह चिंता की बात है कि हम इस तरह से और भी अधिक बीमारी फैलाएंगे. यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पाइडर-मैन की तरह ऊंची दीवार पर चढ़ते बंदर का वीडियो हुआ वायरल, उसके कारनामे देख आप हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो-
Everybody wants to be masked pic.twitter.com/eSGoYY6HOW
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 24, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर अलग-अलग स्टाइल में मास्क लगा रहा है. बंदर के हाथ में काले रंग का मास्क दिखाई दे रहा है और वह उस मास्क को कभी अपनी नाक पर, कभी अपनी आंख और कभी अपने मुंह पर लगाता है. वहीं वो कभी अपने हाथ में मास्क लेकर यहां-वहां चलने लगता है. मास्क लिए बंदर का क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

