शराबी बंदर! ठेके पर बैठकर मुंह से बोतल खोलकर शराब पीने लगा बंदर, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
बंदर इंसानों की हरकतों को देखकर हूबहू वैसा ही करने ही कोशिश करते हैं. इसी कड़ी में एक बंदर का मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एक बंदर ठेके पर बैठकर अपने मुंह से न सिर्फ शराब की बोतल खोलता है, बल्कि शराब भी पीने लगता है. शराब पीते वक्त उसका अंदाज देखने लायक होता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में अधिकांश लोग विभिन्न जानवरों के मनोरंजक और रोमांचक वीडियो देखना पसंद करते हैं. इंटरनेट (Internet) पर भी आए दिन जंगली जानवरों, पशु और पक्षियों के अनगिनत वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. वैसे अगर बात करें बंदरों की तो वो इंसानों की नकल उतारने का हुनर रखते हैं. वो इंसानों की हरकतों को देखकर हूबहू वैसा ही करने ही कोशिश करते हैं. इसी कड़ी में एक बंदर (Monkey) का मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एक बंदर ठेके (Liquor Shop) पर बैठकर अपने मुंह से न सिर्फ शराब की बोतल खोलता है, बल्कि शराब पीने भी लगता है. शराब पीते वक्त उसका अंदाज देखने लायक होता है.
इस वीडियो को सुधांशु महेश्वरी नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में बंदर को शराब पीते देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हो गए हैं. दरअसल, इंसानों को शराब पीते देखना कोई नई बात नहीं है, लेकिन बंदर के भीतर शराब की लत देखकर किसी का भी हैरान होना लाजमी है. यही वजह है कि शराब की दुकान के भीतर शराब पीते बंदर को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. यह भी पढ़ें: इंसानों की तरह चाय की दुकान पर बर्तन धोते बंदर का मजेदार Video हुआ Viral, जिसे देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
देखें वीडियो-
— sudhanshu maheshwari (@smaheshwari523) July 14, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शराब की दुकान के भीतर एक बंदर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. बंदर के हाथ में एक शराब की बोतल है, जिसके ढक्कन को वो अपने मुंह से खोलने की कोशिश करता है. ढक्कन खोलने के बाद बंदर बोतल को मुंह से लगा लेता है और शराब पीने लगता है. इस नजारे को देख वहां लोगों की भीड़ जुट जाती है और लोग बंदर की इस हरकत को कैमरे में कैद करने लगते हैं. शराब पीते बंदर के इस मजेदार वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

