वायरल

बेजुबान बंदर ने बुजुर्ग की मदद कर पेश की इंसानियत की अनोखी मिसाल, दिल जीत रहा है यह Viral Video

क्या आपने कभी किसी बंदर को इंसान की मदद करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर बंदर का एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने एक बुजुर्ग की मदद करके इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है.

बेजुबान बंदर ने बुजुर्ग की मदद कर पेश की इंसानियत की अनोखी मिसाल, दिल जीत रहा है यह Viral Video
बंदर ने की बुजुर्ग की मदद (Photo Credits: Instagram)

Monkey Viral Video: आपने अक्सर किसी धार्मिक स्थल या किसी अन्य जगह पर बंदरों को उछल-कूद करते तो देखा ही होगा. कई बार ये बंदर (Monkey) पर्यटकों (Tourists) की चीजों पर हाथ साफ करके पल भर में आंखों से ओझल हो जाते हैं, जबकि कई बार ये इंसानों की नकल उतारते हैं. गांवों और हरे-भरे वातावरण में बंदर अक्सर उत्पात मचाते दिख ही जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी बंदर को इंसान की मदद करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर बंदर का एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Monkey Viral Video) हो रहा है, जिसने एक बुजुर्ग (Elderly Man) की मदद करके इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है.

बंदर द्वारा इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले इस दिलचस्प वीडियो को beautiffulgram नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के कुछ ही घंटे बाद यह वीडियो वायरल हो गया और इसे लोग बार-बार देख रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- जानवर में इंसानियत है, लेकिन इस समय इंसान में नहीं है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- वाह क्या सीन है. यह भी पढ़ें: गजब! सिर से लेकर पैर तक केयरटेकर की बॉडी से चिपके दिखे बारह बंदर, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर बुजुर्ग इंसान को डंडा पकड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी सड़क पर एक बुजुर्ग लाठी के सहारे खड़ा है और उसके पास एक बंदर दिखाई दे रहा है. शख्स उस बंदर के पास जाकर उससे एक छोटा सा डंडा मांगता है, बंदर भी अपनी इंसानियत दिखाते हुए शख्स को डंडा देता है. हालांकि डंडा देने के दौरान बंदर को इस बात का डर भी सताता है कि कहीं उसी डंडे से बुजुर्ग उसे मारने न लगे, इसलिए डंडा हाथ में देते ही बंदर फौरन वहां से भाग जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).