वायरल

बंदर को लगा कोल्ड ड्रिंक पीने का चस्का, बोतल से एक घूंट पीते ही हुआ ऐसा हाल... Viral Video देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर कोल्ड ड्रिंक पीता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि मुंह में कोल्ड ड्रिंक की एक घूंट जाते ही बंदर का दिमाग झनझना जाता है और उसके बाद उसका रिएक्शन कुछ ऐसा आता है, जिसे देखकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे.

बंदर को लगा कोल्ड ड्रिंक पीने का चस्का, बोतल से एक घूंट पीते ही हुआ ऐसा हाल... Viral Video देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
कोल्ड ड्रिंक पीता बंदर (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: अधिकांश लोग कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) पीना काफी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने किसी बंदर (Monkey) को कोल्ड ड्रिंक पीते देखा है. अगर आपने ऐसा नजारा नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो तेजी से वायरल (Monkey Viral Video) हो रहा है, जिसमें बंदर कोल्ड ड्रिंक पीता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि मुंह में कोल्ड ड्रिंक की एक घूंट जाते ही बंदर का दिमाग झनझना जाता है और उसके बाद उसका रिएक्शन कुछ ऐसा आता है, जिसे देखकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Cloths_huttz नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 2,596,669 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- 5 साल के बच्चे का हाल रेड बुल पीने के बाद… वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- हिला डाला रे बाबा… लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: गजब! सिर से लेकर पैर तक केयरटेकर की बॉडी से चिपके दिखे बारह बंदर, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cloth hutt (@cloths_huttz)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर किसी दीवार पर अपने हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल लिए हुए नजर आ रहा है. वो कोल्ड ड्रिंक के बोतल को अपने मुंह में लगाकर एक सिप लेता है. एक घूंट कोल्ड ड्रिंक पीते ही वो जोर से झनझना जाता है और फौरन बोतल को नीचे फेंक देता है. बंदर की हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे कोल्ड ड्रिंक पीने का चस्का उसे भारी पड़ जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).