घर के बाहर खेल रहे छोटे बच्चे पर बंदर ने किया हमला, खींचकर ले जाने लगा अपने साथ (Watch Viral Video)
कई बार बंदर इतने आक्रामक हो जाते हैं कि वो लोगों को निशाना तक बना लेते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर न सिर्फ अटैक करता है, बल्कि उसे अपने साथ घसीटकर ले जाने भी लगता है.
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कभी शरारती बंदरों (Monkeys) के उटपटांग हरकतों के वीडियो देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो कभी बंदरों के हमले (Monkey Attack) वाले वीडियो देखकर हैरानी होती है. बंदरों की गिनती जंगल के सबसे शरारती और खुरापाती जानवरों में होती है. बंदरों को अक्सर राह चलते लोगों के हाथ से खाने पीने की चीजों को झपटते हुए देखा जाता है, जबकि कई बार ये बंदर इतने आक्रामक हो जाते हैं कि वो लोगों को निशाना तक बना लेते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बंदर (Monkey) घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर न सिर्फ अटैक करता है, बल्कि उसे अपने साथ घसीटकर ले जाने लगता है.
इस वीडियो को @Enezator नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यहां क्या हो रहा है? इस वीडियो को 819.7k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे घर के बाहर बैठकर खेल रहे हैं, तभी अचानक एक बंदर वहां पहुंचता है और बच्चे पर हमला कर देता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नहाने के बाद पूल में ही आराम से सोते दिखे तीन बंदर, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
damn what happened here pic.twitter.com/K9Cu1losYa
— Great Videos (@Enezator) January 23, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बंदर बच्चे को खींचकर अपने साथ ले जा रहा है. जब बंदर बच्चे को खींचकर ले जा रहा होता है, तभी एक शख्स उसे हड़काने के लिए आगे बढ़ता है. शख्स को पास आते देख बंदर घबरा जाता है और बच्चे को सड़क पर छोड़कर वहां से भाग जाता है. बंदर के चंगुल से छूटने के बाद बच्चा तेजी से अपने घर की तरफ भागने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

