Monkey Attacks on Girl: सड़क पर खेल रही बच्ची पर बंदर ने किया हमला, फिर जो हुआ... देखें वायरल वीडियो
कई बार बंदर यूं ही किसी पर हमला कर देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर खेल रही बच्ची पर अचानक से एक बंदर हमला कर देता है. और उसके बाल पकड़कर उसे खींचकर ले जाने लगता है.
Monkey Attacks on Girl Viral : बंदर (Monkey) अक्सर इंसानों की नकल करते हैं और उनकी शरारतें भी देखने लायक होती हैं. वैसे तो बंदरों (Monkeys) को अगर कोई परेशान न करे तो वो भी किसी को परेशान नहीं करते हैं, लेकिन अगर उन्हें छेड़ने या परेशान करने की कोशिश की जाए तो वो उग्र हो जाते हैं. बंदरों को जब गुस्सा आ जाता है तो वो सामने वाले को सबक सिखाने से भी पीछे नहीं हटते हैं. हालांकि कई बार बंदर यूं ही किसी पर हमला कर देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सड़क पर खेल रही बच्ची पर अचानक से एक बंदर हमला कर देता है और उसके बाल पकड़कर उसे खींचकर ले जाने लगता है.
हैरान करने वाले इस वीडियो को ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ ने ट्विटर पर शेयर किया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 97.5k व्यूज मिल चुके हैं. कैप्शन के जरिए बताया गया है कि यह वीडियो दक्षिणी चीन का है, जहां एक बच्ची पर बंदर ने हमला कर दिया. हालांकि बच्ची को बचा लिया गया है, लेकिन बंदर के हमले के चलते उसकी गर्दन पर मामूली सी चोट लग गई है. यह भी पढ़ें: Drunk Monkey Viral Video: शराब के नशे में धुत बंदर ने की अजीबो-गरीब हरकत, मजेदार वीडियो देख हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
देखें वीडियो-
Shocking moment toddler is rescued from a wild monkey in China pic.twitter.com/qom0d2v8Vn
— The Sun (@TheSun) May 10, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तीन साल की बच्ची अपनी गाड़ी के साथ गली में खेल रही है, तभी अचानक से वहां एक बंदर पहुंच जाता है, लेकिन बच्ची बंदर को नहीं देख पाती है. अचानक बच्ची के पास पहुंचकर बंदर उसके बालों को पकड़ लेता है और उसे जमीन पर गिरा देता है. ऐसे में बच्ची कुछ कर नहीं पाती है, तभी एक शख्स की नजर बच्ची पर पड़ती है और वो बच्ची को किसी तरह से बंदर के चंगुल से छुड़ा लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

